ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न अर्थराइट्स का उपचार व समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए रामभक्त-जितेंद्र प्रताप सिंह संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत? यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न अर्थराइट्स का उपचार व समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए रामभक्त-जितेंद्र प्रताप सिंह संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी का राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में निधन “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” समर्पण वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, वृद्धजनों के हित में लिए गए अहम निर्णय मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत?
उत्तर प्रदेश सरकार English

अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी 

D

Dainik India News

5880 views
अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी 

◆मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को दी 414 करोड़ रुपए की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात

◆ जनसभा के मंच से ही सीएम ने प्रशासन को दिये निर्देश, जंगलों में चिरौंजी के बीजों का हो छिड़काव 

◆ कहा- चिरौंजी और महुआ बीनने पर लगने वाले प्रतिबंध को सरकार ने हटाने का काम किया है 

◆ कैंप लगाकर प्रदान करें वनाधिकार का पट्टा : मुख्यमंत्री 

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आज सोनभद्र अपने नाम के अनुरूप सोने जैसा बनने की राह पर है। पिछली सरकारों ने जनजातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 6 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस सोनभद्र को हम ईको टूरिज्म का बड़ा हब बनाने जा रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 414 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  

जंगलों में करें चिरौंजी के बीजों का छिड़काव 

अपने उद्बोधन में सीएम योगी ने मंच से ही प्रशासन को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर वनाधिकार का पट्टा पात्रों को उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने हवाई जहाज से सोनभद्र के जंगलों में चिरौंजी के बीजों के छिड़काव के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आज कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास हुआ है। इससे हमारे अन्नदाताओं को कृषि क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक सोच के साथ अपनी आय को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सोनभद्र में कोई मेडिकल कॉलेज बनेगा। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा। 

हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा हेल्थ एटीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के विद्यालयों को तकनीकी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को टैबलेट प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का उपयोग करते हुए सोनभद्र के सुदूर के प्राथमिक केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। इसके लिए उद्योगों के सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोगों को टेक्नॉलाजी के माध्यम से स्किल्ड बनाते हुए उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना ही सरकार का मिशन है। 6 साल पहले सोनभद्र में पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना एक सपना था। अब सरकार हर घर नल योजना के साथ आरओ का पानी पाइप से घर घर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। यहां के गरीबों, जनजातीय भाइयों के लिए कभी आवास एक सपना था। आज लाखों लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी सरकार प्रदान कर रही है। कोरोना काल से अबतक गरीबों को फ्री राशन वितरित किया जा रहा है। 

सरकार की सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी गरीब खुद को अनाथ और लाचार न माने। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता। किसी बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि उसके दुस्साहस का परिणाम क्या होगा। व्यापारियों से आज कोई रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भगवान राम इस क्षेत्र में आए थे तो यहां के लोगों ने उनका सेवाभाव के साथ सत्कार किया था। दशकों तक सत्ता संभालने वालों ने भगवान राम को टेंट के नीचे रखा, मगर 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। परिवार और जाति की राजनीति करने वालों ने गरीब और जनजातीय समाज के लोगों का हमेशा शोषण किया। हमारे लिए यूपी की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। यहां जारी विकास की सभी परियोजनाएं हमारे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम और पुरुषार्थ का ही परिणाम हैं। 

ईको टूरिज्म का केंद्र बनने की राह पर है सोनभद्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट ने निर्णय लिया महुआ और चिरौंजी को बीनने के लिए लगे तमाम प्रतिबंधों को हटाने का कार्य किया है। प्राचीन ऋषि मुनियों की इस धरती को हम ईको टूरिज्म का केंद्र बनाने जा रहे हैं। आज सोनभद्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अच्छी हुई है। अभी भी कुछ लोग हैं जो विकास में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि विकास के कार्यों में सकारात्मक भाव से अपना योगदान दें। आप अपने बच्चों को स्कूल भेजें।  शिक्षित बच्चे आगे चलकर ना सिर्फ परिवार की परवरिश करने में सक्षम होंगे बल्कि प्रदेश और देश के विकास में योगदान देंगे। सोनभद्र में अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है। यहां एक ही छत के नीचे शिक्षा, खेलकूद और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में आधुनिक सुविधा प्रदान की जाएगी। आज सोनभद्र में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है। 

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रविन्द्र जायसवाल, संजीव कुमार गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, राज्यसभा सांसद राम शकल, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, एमएलसी श्याम नरायण सिंह 'विनीत सिंह', विधायक भूपेश चौबे, रामदुलार, डॉ अनिल कुमार मौर्य और कैलाश खरवार मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोनभद्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

तय समय से आधा घंटा पहले ही सोनभद्र पहुंचकर सीएम ने देखी मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति  

सोनभद्र पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिये। अपने तय कार्यक्रम से आधा घंटा पहले ही मुख्यमंत्री सोनभद्र पहुंच गये। उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया और निर्माण की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के हर हिस्से का गहनता से निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों निर्देश देते रहे। बता दें कि वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसी क्रम में सोनभद्र जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराते हुए जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज को पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र से इसका संचालन शुरू हो सके। वहीं इसके बाद सीएम योगी ने बीजेपी की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!