ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद • सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार • निशुल्क खाद्यान्न वितरण 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक • जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य ने की अपील: भगवान राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो धार्मिक समर्पण • धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह • नंदीमुख श्राद्ध: जन्म और विवाह से जुड़ी वह परंपरा, जो पूर्वजों को प्रसन्न कर देती है • आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद • सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार • निशुल्क खाद्यान्न वितरण 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक • जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य ने की अपील: भगवान राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो धार्मिक समर्पण • धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह • नंदीमुख श्राद्ध: जन्म और विवाह से जुड़ी वह परंपरा, जो पूर्वजों को प्रसन्न कर देती है •
उत्तर प्रदेश English

अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

D

Dainik India News

• 6465 views
अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय


  मऊ। आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,समस्त थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 01 जनवरी,2022 से 31 मार्च,2022 तक जनपद में अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गयी। जिसमे शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 91 अभियोगों में से 89 को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से पिस्टल, चाकू, कारतूस आदि बरामद करते हुए जेल भेजा गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 103 अभियोगों में 118 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब 3960 किग्रा बरामदगी तथा लहन 33000 किग्रा नष्ट करते हुए जेल भेजा गया है। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 08 अभियोगो में 14 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा 82.225 किग्रा, चरस 1.035 किग्रा, हेरोइन 01.11 किग्रा की बरामदगी करते हुए जेल भेजा गया है। गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के कुल 164 अपराधियों के विरुद्ध कर्यवाही की गई है। जिलाधिकारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को उनकी टीम द्वारा अवैध एवं मिलावटी शराब बेचने वालो के खिलाफ किस तरह की कार्यवाही की जा रही है, के बारे में जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिए कि अवैध तथा मिलावटी शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें तथा छापेमारी के दौरान शराब की सैंपलिंग अवश्य कराये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खनन निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि जनपद में कही भी अवैध खनन नही होना चाहिए। खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवही करें। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त थानों में आम जनता के लिए बैठने एवं स्वच्छता, पेयजल आदि की व्यवस्था करने के साथ ही बेहतर पर्यावरण रखने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण केभी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, पास्कोआदि मामलों में अभियोजन पक्ष को अधिक सक्रियता दिखाने के भी निर्देश दिए जिससे अपराधियों की जल्द रिहाई संभव ना हो सके। उन्होंने बताया की 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट एवं पास्को के तहत लंबित मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सम्पन्न करे। यातायात की समस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस को हर चौराहे पर अधिक सजगता एवं सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपद में भू माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!