ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • रुद्राभिषेक महोत्सव: वारियर डिफेंस एकेडमी में गूंजा वैदिक स्वर, सनातन परंपराओं का हुआ गौरवमय उद्घोष • मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • खुद उल्टी दिशा में स्कूटी लेकर आई महिला, टक्कर हुई तो युवक को जूतों से पीटा • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है- डॉ- विजय कुमार मिश्र • लोकोत्सव में होली के सुर-रंग का अनुपम समागम : रीना टंडन के सुर और मुरारी लाल शर्मा के नृत्य ने रचा ब्रज का सजीव उल्लास • मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा • यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • रुद्राभिषेक महोत्सव: वारियर डिफेंस एकेडमी में गूंजा वैदिक स्वर, सनातन परंपराओं का हुआ गौरवमय उद्घोष • मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • खुद उल्टी दिशा में स्कूटी लेकर आई महिला, टक्कर हुई तो युवक को जूतों से पीटा • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है- डॉ- विजय कुमार मिश्र • लोकोत्सव में होली के सुर-रंग का अनुपम समागम : रीना टंडन के सुर और मुरारी लाल शर्मा के नृत्य ने रचा ब्रज का सजीव उल्लास • मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा •
Uncategorized English

अब बुजुर्गों को नहीं करानी पड़ेगी सर्जरी

D

Dainik India News

• 6251 views
अब बुजुर्गों को नहीं करानी पड़ेगी सर्जरी

बिना सर्जरी के भी बदल सकते हैं हृदय वाल्व

उदय राज
डी डी इंडिया न्यूज़

लखनऊ :

चिकित्सा विज्ञान के आविष्कार नित नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। उसकी वजह से बहुतसे बुजुर्गों के जीवनस्तर को उठाने में बहुत मदद मिल रही है। इसी क्रम में एक नये अविष्कार ने बुजुर्ग मरीजों को सर्जरी से मुक्ति दे दी है।

अब मरीजों के ह्रदय के वाल्व की सिकुड़न यानी कि एरोटा स्टेनोसिस नामक बीमारी के लिए ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं होगी। एरोटा वाल्व को बिना ऑपरेशन के केवल पैर की नस में छोटा सा चीरा लगाकर बदल सकते है।

सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम स्वरूप ने 68 वर्षीय बुजुर्ग शाहवेज अहमद का बिना ऑपरेशन के हृदय का मुख्य वाल्व जिसे एरोटिक वाल्व कहते हैं, बदलकर नया जीवन दिया। इस प्रक्रिया को टावर यानि टावी कहते हैं।

डॉक्टर स्वरूप ने बताया कि शाहवेज अहमद जी को थोड़ा-सा भी चलने पर सांस फूलती थी, थकान हो जाती थी एवं चक्कर भी आ जाते थे। यह समस्या उनको विगत लगभग 3 साल से थी और लगातार बढ़ रही थी। कई चिकित्सकों से संपर्क करने के बाद ही पता चला कि उनके हृदय का मुख्य वाल्व जिसको एरोटिक वॉल्व कहते हैं, सिकुड़ चुका है, जिससे शरीर के सभी हिस्सों में खून का प्रवाह कम होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

इसके लिए उन्होंने दिल्ली, मुम्बई व गुजरात के बड़े अस्पतालों से परामर्श लिया तो उन्हें इसके लिए ओपन हार्ट सर्जरी से वाल्व बदलवाने की सलाह दी गयी, परन्तु वह जटिल ऑपरेशन यानी कि सर्जरी से वाल्व नहीं बदलवाना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने लखनऊ में सहारा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम स्वरूप से सम्पर्क किया।
डॉ.स्वरूप जोकि मरीज के हृदय के वाल्व बदलने के विशेषज्ञ हैं, उन्होंने टावी यानि टावर विधि से मरीज का एरोटिक वाल्व सिर्फ 1 घंटे की प्रक्रिया में बिना बेहोश किये बदल दिया।

डॉक्टर स्वरूप ने बताया कि एरोटिक स्टेनोसिस नामक बीमारी बहुत धीरे-धीरे बढ़ती है, जिससे शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते हैं परन्तु लक्षणों के आने के बाद आगे का जीवन बहुत कम हो जाता है एवं अकस्मात मृत्यु होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अब तक इसका इलाज ओपन हार्ट सर्जरी से होता था परन्तु बहुत से बुजुर्ग अधिक उम्र की वजह से सर्जरी से वाल्व नहीं बदलवा पाते थे। टावर ऐसे मरीजों के लिए वरदान है, जिसमें हॉस्पिटल में रुकना भी कम पड़ता है और मरीज की आंखों के सामने ही उसका वाल्व बदल दिया जाता है।
सहारा हॉस्पिटल पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक टावी यानि टावर विधि से करने वाला प्राइवेट अस्पताल है।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी ने लखनऊ को विश्व स्तरीय हॉस्पिटल प्रदान किया है जहां अत्याधुनिक कार्डियक विभाग, अति कुशल चिकित्सकों के साथ एवं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। अब मरीजों को मुंबई या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है।
सहाराश्री जी की प्रेरणा से समय-समय पर हॉस्पिटल को आधुनिकीकरण की तरफ ले जाते हुए नयी-नयी विधाओं का इस्तेमाल कर मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है।

बाक्स ****
टी आर वी (टावी) तकनीक के लाभ

· सर्जरी की जरूरत नहीं

· मरीज जल्द ठीक, अस्पताल में कम (२-३ दिन) रहना पड़ेगा

· कोई बेहोशी / एनेस्थीसिया नहीं

· बेहतर जिंदगी

· छाती पर घाव नहीं

· दिल पहले से बेहतर काम करेगा


फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!