ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश राष्ट्रीय सनातन महासंघ, संस्कृतभारतीन्यास, महानगर विस्तार जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी ने संयुक्त रूप से निकाली तिरंगा यात्राअप्रेशन सिंदूर के जयघोष के साथ हुआ भव्य झंडारोहण समारोह- उपस्थित रहे धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक हस्तियां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद विधवा पेंशन लाभार्थी 10 दिसंबर तक कराएं आधार प्रमाणीकरण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश राष्ट्रीय सनातन महासंघ, संस्कृतभारतीन्यास, महानगर विस्तार जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी ने संयुक्त रूप से निकाली तिरंगा यात्राअप्रेशन सिंदूर के जयघोष के साथ हुआ भव्य झंडारोहण समारोह- उपस्थित रहे धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक हस्तियां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद विधवा पेंशन लाभार्थी 10 दिसंबर तक कराएं आधार प्रमाणीकरण
लेख / शोध English

अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

35 views
अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज़ , गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दोनों विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

बापू (महात्मा गांधी) की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के टाउनहॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर रामधुन के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सीएम योगी ने शास्त्री चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री गोलघर के गांधी आश्रम भी पहुंचे और चरखा चलाकर उन्हें याद किया। सीएम ने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि को देखने, जानकारी लेने , खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे।

लोकतांत्रिक मूल्यों से झुकाया जा सकता है बड़ी से बड़ी ताकत को : सीएम योगी

गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर नमन कर रहा है। बापू ने उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज्य में सूर्य अस्त नहीं होता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है। स्वदेशी, स्वावलंबन, सत्य व अहिंसा का जो मार्ग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाया था, उसके साथ ही उनके लिए स्वच्छता का अभियान भी बहुत महत्वपूर्ण था। स्वच्छांजलि का कार्यक्रम बापू के इसी अभियान से प्रेरित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता के प्रति आह्वान करने वाले शास्त्री जी बापू के परम अनुयायी भी थे। आज देश व समाज में उनके योगदान को नमन करने का भी अवसर है।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ धमेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!