ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में 24 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH • भोपाल में नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses • दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में 24 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Review Meeting Of Sanskrit Bharati Avadh Prant : JP SINGH • भोपाल में नव नियुक्त अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ • U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses •
Uncategorized English

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत

D

Dainik India News

• 6468 views
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण के लिए नई नीति 'उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024' को मंजूरी दे दी है। यह नीति 2015 में लागू 'उत्तर प्रदेश ग्रामीण पेयजल पाइप जलापूर्ति योजनाओं के लिए संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2015' का स्थान लेगी। इसके अलावा, नीति में आवश्यक संशोधन की स्थिति में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 2015 में शासनादेश संख्या-111/अड़तीस-5-2015-36 सम/2013, दिनांक 09 फरवरी, 2015 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण के लिए नीति जारी की थी। हालांकि, 2019 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को जल जीवन मिशन के तहत समाहित करते हुए 'जल जीवन मिशन' का शुभारंभ किया। साथ ही, 2017-18 से भारत सरकार ने पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण हेतु दी जाने वाली 15 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था समाप्त कर दी।

नई नीति के तहत, 'जल जीवन मिशन' के अंतर्गत संचालित पाइप पेयजल योजनाओं और उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा पहले से संचालित एवं अनुरक्षित योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण हेतु राज्य वित्त आयोग/राज्य बजट से आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।

इस नीति के कार्यान्वयन से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करते हुए ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल की सतत और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!