ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
"एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" जीआईएस-23 में यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, कई बड़ी कंपनियां कर रहीं हैं यूपी आने की तैयारी 05 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए ग्राम प्रधानों ने एडीओ आईएसबी को सौंपा ज्ञापन राजन त्रिवेदी द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ संस्कृतभारतीन्यास और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान मिलकर मनाएंगे संस्कृत सप्ताह "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" जीआईएस-23 में यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, कई बड़ी कंपनियां कर रहीं हैं यूपी आने की तैयारी 05 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए ग्राम प्रधानों ने एडीओ आईएसबी को सौंपा ज्ञापन राजन त्रिवेदी द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ संस्कृतभारतीन्यास और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान मिलकर मनाएंगे संस्कृत सप्ताह
उत्तर प्रदेश English

जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के बेटों की 7 करोड़ 51 लाख 50 हजार की संपत्ति को कुर्क करने के दिये आदेश

B

Bhargav Bhargav

35 views

 जनपद में अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का चिन्हीकरण कर संबंधितों  के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही - जिलाधिकारी

दैनिक इंडिया न्यूज मऊ।जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी एवं उमर अंसारी के नाम दर्ज अचल संपत्ति को आज कुर्क करने के आदेश जारी किए। ज्ञातव्य है कि अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने नाम मौजा जहांगीराबाद, परगना व तहसील सदर , जनपद मऊ में आराजी नंबर 168, रकबा 45.45 एयर व आराजी नंबर 458, 169/1 (कुल 2 गाटा) रकबा 286 एयर व मौजा जहांगीराबाद में ही खेवट नंबर 1/1 भूखंड संख्या 295 रकबा  0.345 हेक्टेयर का 1/3 यानि 0.115 हेक्टेयर जमीन अभियुक्त द्वारा अपराध कर अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी माता के नाम से क्रय किया गया है, जो राबिया बेगम की मृत्यु के पश्चात क्रमशः प्रथम व द्वितीय आराजी नंबर वसीयतनामें के अनुसार अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम दर्ज है। उक्त अचल संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹7,51,50,000 है, जिसको  गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आज कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी  अरुण कुमार द्वारा दिया गया। मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन के माध्यम से इन जमीनों का क्रय किया गया था।

 जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी  अरूण कुमार ने कहा कि जिन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है, उनका चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ भी कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!