ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • प्राणायाम साधना का अभिन्न अंग: अजयदीप सिंह • तहसीलदार कोर्ट की बढ़ाएं आवृत्ति, राजस्व सम्बंधित विवादों का हो त्वरित निस्तारण  : मुख्यमंत्री • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के 83 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद • प्राणायाम साधना का अभिन्न अंग: अजयदीप सिंह • तहसीलदार कोर्ट की बढ़ाएं आवृत्ति, राजस्व सम्बंधित विवादों का हो त्वरित निस्तारण  : मुख्यमंत्री • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लखनऊ वासियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे - जितेन्द्र प्रताप सिंह • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के 83 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: •
उत्तर प्रदेश सरकार English

एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

D

Dainik India News

• 9635 views
एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्घु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत के सम्बन्ध में चर्चा की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उक्त सड़क की मरम्मत नियमानुसार करायी जा चुकी है तथा पार्क में बाउण्ड्री वाल का निर्माण करा दिया गया है मिट्टी भराई का शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि वन्देवी धाम को जाने वाले मार्ग का कार्य तत्काल पूर्ण करायें। औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि औद्योगिक इकाईयों से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं आयी है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 40 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित कर दी गयी है जिनमें 113.13 लाख मार्जिन मनी सम्मिलित है। जिसमें 08 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति तथा 06 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही बैंक द्वारा कर दी गयी है। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत 400 लाभार्थियों का प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान सरोजनी नगर लखनऊ द्वारा सम्पन्न करा लिया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 101 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको में भेज दिया गया है, तथा 18 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति/वितरण की कार्यवाही विभिन्न बैंको द्वारा की गयी है। जिसमें 62.25 लाख की मार्जिन मनी सम्मिलित है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 72 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको में प्रेषित है तथा 12 अवेदन पत्रों पर स्वीकृति की कार्यवाही बैंको द्वारा की गयी है। जिसमें 38.25 लाख की मार्जिन मनी सम्मिलित है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु 250 लाभार्थियों का जिसमें बढ़ई, नाई, दर्जी, लोहार, टोकरी बुनकर, सोनार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, कुम्हार में प्राप्त लख्य के सापेक्ष प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया गया है। पुनः 450 लाभार्थियों का लक्ष्य माह अक्टूबर में प्राप्त हुआ है। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा के नाला एवं पानी की निकासी के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा समिति को बताया गया कि औद्योगिक आस्थान के गेट से जिला चिकित्सालय गेट तक नाले का निर्माण स्लोप नहीं होने के कारण बनवाना सम्भव नहीं है। समिति द्वारा समस्या का समाधान करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा समुचित कार्यवाही करने की मांग की गयी।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी केहरी सिंह, प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट आशुतोष राय, जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, सगीर अहमद उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, तैयब पालकी चेयरमैन नगर पालिका परिषद, उमाशंकर ओमर व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य व्यापार मण्डल, आनन्द बरनवाल अध्यक्ष व्यापार मण्डल, रामानुज मिश्रा, ए0के0सिंह सहित उद्यमि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!