ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सबके लिए नया साल,  योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल • अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि • उत्तर प्रदेश में निवेश और स्वरोजगार से युवाओं को मिली नई पहचान • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • नव सृजन से हो नव-वर्ष का अभिनंदन -विनोद बंसल • सबके लिए नया साल,  योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल • अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि • उत्तर प्रदेश में निवेश और स्वरोजगार से युवाओं को मिली नई पहचान • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • नव सृजन से हो नव-वर्ष का अभिनंदन -विनोद बंसल •
उत्तर प्रदेश English

गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी भारत के पथप्रदर्शक – जितेन्द्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 6725 views
गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी भारत के पथप्रदर्शक – जितेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्कृत भारती न्यास, अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया और उनके आदर्शों को आज के भारत का वास्तविक पथप्रदर्शक बताया।

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में जितेन्द्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से न केवल भारत को आज़ादी दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को एक नई सोच दी। वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को एकता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।”

उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह केवल स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन नहीं था, बल्कि एक जीवन दर्शन था। आज जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। दूसरी ओर, शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प हर नागरिक के लिए आदर्श हैं।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि “यदि हम गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार लें तो निश्चित ही भारत को विश्वगुरु बनाने की राह सरल हो जाएगी।”

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दोनों महान विभूतियों की शिक्षाओं को आत्मसात करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!