ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
<em>किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे</em> CDS विपिन रावत का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ इसी सप्ताह घोषित होगा पंचायत सहायक 2022 का परिणाम "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ उ0प्र0 सरकारी विभाग (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती) नियमावली-2022 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:एस के सोनी <em>किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे</em> CDS विपिन रावत का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ इसी सप्ताह घोषित होगा पंचायत सहायक 2022 का परिणाम "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ उ0प्र0 सरकारी विभाग (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती) नियमावली-2022 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:एस के सोनी
उत्तर प्रदेश सरकार English

जामा मस्जिद प्रकरण: कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की याचिका पर अदालत का सख्त रुख

D

Dainik India News

4450 views
जामा मस्जिद प्रकरण: कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर की याचिका पर अदालत का सख्त रुख

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पेश की उपस्थिति, जामा मस्जिद कमेटी को एक्स पार्टी घोषित करने की अपील पर विचार

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली ।मंगलवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) भव्या श्रीवास्तव की अदालत में आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे श्रीकृष्ण विग्रह प्रकरण की सुनवाई हुई। लगातार तीन बार नोटिस जारी होने के बावजूद जामा मस्जिद कमेटी की ओर से कोई प्रतिनिधि अदालत में पेश नहीं हुआ। दूसरी ओर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की।

वादी पक्ष के अधिवक्ता राजवीर सिंह चौहान ने प्रतिवादी संख्या 1, यानी जामा मस्जिद कमेटी, को एक्स पार्टी घोषित करने की अपील की। अदालत ने जामा मस्जिद कमेटी की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए, इस अपील पर विचार के लिए अगली सुनवाई 6 फरवरी को निर्धारित कर दी।

इस मामले में वृंदावन के संत और सनातन धर्म रक्षापीठ के पीठाधीश्वर ने वाद दायर किया है, जिसमें कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर पैरवी कर रहे हैं। याचिका में यह तथ्य प्रस्तुत किया गया कि मुगल शासक औरंगज़ेब ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह से विग्रह निकालकर आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबा दिया था, जो सनातन धर्म का अपमान है।

कौशल किशोर ठाकुर ने याचिका में कहा कि ये तथ्य प्रमाणित इतिहास और भारत सरकार द्वारा मान्य साक्ष्यों पर आधारित हैं। उन्होंने अदालत से श्रीकृष्ण विग्रह को बाहर निकालने और ब्रजवासियों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि कौशल किशोर ठाकुर ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी के ज्ञानवापी प्रकरण में भी धर्म रक्षा से संबंधित याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं, जिनकी सुनवाई वाराणसी और हाईकोर्ट में चल रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!