ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी कैंट स्टेशन असुरक्षित, पुलिस नाकाम – महिलाओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी  • पांच साल बाद लौट आईं ‘मृत’ मां-बेटी: एक OTP ने खोला राज • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ • पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री • जनपद में हर्षोल्लास के साथ मना 74 वां गणतंत्र दिवस पर्व • Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow • वाराणसी कैंट स्टेशन असुरक्षित, पुलिस नाकाम – महिलाओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल • केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया • देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी  • पांच साल बाद लौट आईं ‘मृत’ मां-बेटी: एक OTP ने खोला राज • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ • पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री • जनपद में हर्षोल्लास के साथ मना 74 वां गणतंत्र दिवस पर्व • Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 5933 views

खराब प्रगति वाले विभागों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रैंकिंग सुधारने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव की समीक्षा की गई। मोहम्मदाबाद गोहना, बडरांव एवं परदहां विकासखंडों में लक्ष्य के अनुरूप कम प्रसव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रगति लाने और लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भुगतान शासन की गाइडलाइन के अनुसार समय पर किया जाए। ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की फीडिंग रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एएनएम को सुधार के निर्देश देते हुए प्रतिदिन लॉगिन कर फीडिंग कार्य सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

बैठक में रक्त कोष की स्थिति, टीकाकरण प्रगति, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, एंबुलेंस सेवा, तथा दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। परदहां, कोपागंज एवं मऊ सिटी में टीकाकरण की स्थिति ठीक न होने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश रिपोर्टें A एवं A+ ग्रेड में होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बधाई देते हुए ग्रेडिंग को बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर मरीजों की समुचित देखभाल करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!