ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
उपजिलाधिकारी मधुबन के नेतृत्व में किया गया खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग , दूकानदारों में मचा हड़कम्प • जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा • किंग्स जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ मे शीघ्र प्रारम्भ होगी संस्कृत वीथिका - जे पी सिंह • भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा • अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद • संस्कृत और राष्ट्रचेतना के संगम की नई पहल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह • जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी • उपजिलाधिकारी मधुबन के नेतृत्व में किया गया खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग , दूकानदारों में मचा हड़कम्प • जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा • किंग्स जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ मे शीघ्र प्रारम्भ होगी संस्कृत वीथिका - जे पी सिंह • भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा • अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद • संस्कृत और राष्ट्रचेतना के संगम की नई पहल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह • जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी •
Uncategorized English

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक

D

Dainik India News

• 7034 views
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इंडिया न्यूज


मऊ । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों एवं शांति व्यवस्था की बैठक पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थानाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों से शांति व्यवस्था तथा तहसीलों के अंतर्गत आने वाले बूथों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने संबंधित बूथों का सही तरीके से जांच कर लें जिससे कि बूथों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या सामने आ जाएं और समयानुसार उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जो बूथ संवेदनशील है तो किस कारण है उसका निस्तारण हर हाल में किया जाना है। उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसीलदार एवं पुलिस का सहयोग लेकर अपने क्षेत्र के बूथों का भौतिक सत्यापन कर लें जिससे मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी मिल सके, कमी मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण करा ले। जनपद में 35000 से ज्यादा चालान रिपोर्ट की गई है जिसमें 50% से कम लोगों को नोटिस भेजे जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही निर्देश दिए कि 3 दिन के अंदर शत-प्रतिशत नोटिस अवश्य भेजें। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अपने संबंधित बूथों के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों का लिस्ट बना लें जिनके द्वारा पिछले चुनावों या अन्य किसी मामलो में विवादित रहे हो साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे व्यक्तियों की सूची बना लें जिनका मामला जनपद स्तर पर जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी के कोर्ट में चल रहा हो उन्हें आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि जनपद में किसी स्थान पर अवैध एवं मिलावटी तथा नकली शराब बेचे जाने की जानकारी प्राप्त कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!