ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू |
हाइलाइट न्यूज़
बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री • 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ • शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • मधुबन की शहीदी धरती पर गरजे सी एम योगी • सीएम का विपक्ष पर हमला कहा-आपके लिए गरीब वोट बैंक हो सकता है, हमारे लिए वो परिवार का हिस्सा • बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री • 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ • शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण • मधुबन की शहीदी धरती पर गरजे सी एम योगी • सीएम का विपक्ष पर हमला कहा-आपके लिए गरीब वोट बैंक हो सकता है, हमारे लिए वो परिवार का हिस्सा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ट्रैक पर दौड़ पड़ी कानपुर मेट्रो, सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर किया कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ

D

Dainik India News

• 8757 views
ट्रैक पर दौड़ पड़ी कानपुर मेट्रो, सीएम योगी ने हरी झंडी दिखा कर किया कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

पहले चरण में आई0आई0टी0 कानपुर से मोतीझील तक
09 किलोमीटर का कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने
बहुत ही कम समय में पूर्ण किया, इसमें 09 स्टेशन होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज कानपुर मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारम्भ किया। उन्होंने रावतपुर, कानपुर नगर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आॅपरेशन कण्ट्रोल सेन्टर तथा मेट्रो टेªेन का अवलोकन भी किया।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानपुर अब मेट्रो सिटी हो गया है। कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा बहुत शीघ्र प्राप्त होगी। अगले 04 से 06 सप्ताह के अन्दर कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। कानपुर के औद्योगिक विकास में भी मेट्रो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके संचालन से शहर के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 15 नवम्बर, 2019 को कानपुर मेट्रो के शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। पिछले 19 महीने से पूरी देश व दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा था। कोरोना की वैश्विक चुनौती के बावजूद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने तय समय से पहले यह उपलब्धि हासिल की, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कानपुर मेट्रो का समय से पूर्व कार्य पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की टीम को बधाई दी तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। यह भारत सरकार व राज्य सरकार की संयुक्त व्यवस्था है, जो उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन द्वारा संचालित है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ट्रायल रन पूर्ण हो जाने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा मेट्रो ट्रेन का शुभारम्भ कराके शहरवासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर एक औद्योगिक क्षेत्र है तथा आबादी में भी बहुत बड़ा है। पहले चरण में आई0आई0टी0 कानपुर से मोतीझील तक 09 किलोमीटर का कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने बहुत ही कम समय में पूर्ण किया है। इसमें 09 स्टेशन होंगे और बहुत बड़ी आबादी को इसकी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री डी0एस0 मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन श्री दीपक कुमार, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 मेट्रो रेल काॅरपोरेशन श्री कुमार केशव आदि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!