ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस के आरोपी को 1 वर्ष 3 माह का कारावास और अर्थदंड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ की अनुकरणीय पहल -जे पी सिंह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल पेश किये जाने वाले बजट को लेकर व्यापारी सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास पंचमुखी हनुमान मंदिर में छठवें दिन की कथा: सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा मंदिर प्रांगण ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस के आरोपी को 1 वर्ष 3 माह का कारावास और अर्थदंड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ की अनुकरणीय पहल -जे पी सिंह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल पेश किये जाने वाले बजट को लेकर व्यापारी सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास पंचमुखी हनुमान मंदिर में छठवें दिन की कथा: सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा मंदिर प्रांगण
उत्तर प्रदेश सरकार English

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

D

Dainik India News

34 views
धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को बटेश्वर को मिलेगी करोड़ों की सौगात
बटेश्वर में 10451.43 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केंद्र व प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण

जेपी सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ 21 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में हुए विकास कार्य और सांस्कृतिक संकुल केंद्र व पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का लोकार्पण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे बटेश्वर पहुंचेंगे। यहां पर सीएम योगी 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने बटेश्वर का दौरा किया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर को देखने के लिए देश- विदेश से पर्यटक आएं और यहां धार्मिक पर्यटक का आनंद लें। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है।बटेश्वर के विकास के लिए 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं बनाई है, जिसका शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अब बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और धार्मिक पर्यटन के लिए देश- विदेश में पहचाना जाएगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बटेश्वर का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को देखा और वहां पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सड़क व मुख्यमंत्री के आगमन के संभावित मार्ग, बटेश्वर मंदिर व सांस्कृतिक संकुल परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नालों की साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, सड़क मरम्मत आदि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित को कड़े दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटेश्वर का भी निरीक्षण किया जहां उचित साफ- सफाई न मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संभावित आगमन 25 दिसंबर को बटेश्वर में प्रस्तावित है। यहां पर मुख्यमंत्री द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन का लोकार्पण तथा उसी परिसर में अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। यहां पर सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वहीं लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।

बता दें कि यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों की श्रृंखला हैं, जो अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का गुणगान करते हैं। बटेश्वर मंदिरों के घाटों का निर्माण मंदिरों पर जीर्णोद्धार व पार्क आदि का एकीकृत विकास हुआ है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु पर्यटन की दृष्टि से जहां पर सर्वाधिक विकास किया है, इससे पर्यटकों की संख्या बढेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सीएम योगी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म स्थान बटेश्वर में 25 दिसंबर को शिलान्यास व लोकार्पण की जाने वाली परियोजना....

लोकार्पण-
• भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन और मूर्ति का लोकार्पण- 1223.00 लाख

शिलान्यास-

• बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (घाट कार्य) - 2401.16 लाख

• बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (एकीकृत विकास कार्य) - 2401.16 लाख

• प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कंजर्वेशन, बाह- 1757.20 लाख

• प्राचीन पवित्र कुंड का पर्यटन विकास, बाह- 1319.27 लाख

• प्राचीन मंदिरों पर फसाड लाइटिंग, बाह - 992.23 लाख

• लेजर शो की स्थापना, बाह - 453.80 लाख

• जैन तीर्थ स्थल, शौरीपुर, बाह - 274.35 लाख

• वन क्षेत्र ईको टूरिज्म, रपड़ी, फिरोजाबाद - 193.90 लाख

कुल योग- 10451.43 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!