ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ के बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी • शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार • संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न • <strong>स्टार्टअप के क्षेत्र में बेटों को पीछे छोड़ रहीं यूपी की बेटियां&nbsp;</strong> • तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • मुख्यमंत्री ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 23वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे, राष्ट्राध्यक्षों और न्यायमूर्तियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ के बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 15 करोड़ गरीब जनता को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है:सीएम योगी • शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार • संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न • <strong>स्टार्टअप के क्षेत्र में बेटों को पीछे छोड़ रहीं यूपी की बेटियां&nbsp;</strong> • तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • मुख्यमंत्री ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 23वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे, राष्ट्राध्यक्षों और न्यायमूर्तियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना

D

Dainik India News

• 6656 views
निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना

जीआईएस के आखिरी दिन वशिष्ठ हॉल-4 में 'सेशन ऑन अपॉर्च्युनिटी इन फॉरेस्ट एंड एलाइड सेक्टर'  का हुआ आयोजन

प्रदेश के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  ने कहा- आप हमारे युवाओं को रोजगार दीजिए, आपको कोई परेशानी नहीं होने देंगे

वन व पर्यावरण विभाग को मिले 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बोले- 2027 तक सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए आपका सहयोग चाहिए

जेपी सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 12 फरवरीः उत्तर प्रदेश के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योगीराज से पहले और अब के यूपी में बदलाव आ गया है। 2017 से पहले जहां से अंधेरा शुरू होता था, सड़कों पर गड्ढे शुरू होते थे, कानून व्यवस्था खराब थी, वह उत्तर प्रदेश होता था पर आज सब कुछ बदल गया। यहां एक्सप्रेस वे, हवाई अड्डे, कानून व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था है। उद्योगों का अब यहां सम्मान है। पहले निवेशक कानून व्यवस्था के कारण नहीं आता था, पर आज उसे सम्मान व सुरक्षा भी मिल रही है। उसका पैसा सुरक्षित ही नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ भी रहा है। आपके सहयोग से 2027 या उससे पहले यूपी उत्तम से सर्वोत्तम प्रदेश बन जाएगा। 

वन मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे दिन रविवार को वशिष्ठ हॉल-4 में 'सेशन ऑन अपॉर्च्युनिटी इन फॉरेस्ट एंड एलाइड सेक्टर' को संबोधित किया। वहीं वन व पर्यावरण विभाग को 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।  

उन्होंने आह्वान किया कि आप हमारे लोगों को रोजगार दीजिए, यकीन दिलाता हूं यूपी में इंडस्ट्री लगाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारी से लेकर मंत्री तक सभी आपके साथ हैं। एमओयू, बिजली कनेक्शन, एनओसी, लैंड से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो, हम आपकी मदद करेंगे। सम्मान के साथ बेहिचक होकर आइए, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाइए। 

यूपी में निवेश पर पश्चाताप नहीं, गौरव की अनुभूति होगीः मलिक

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उद्यमियों को साधुवाद दिया। कहा कि आप प्रदेश में निवेश करेंगे तो पश्चाताप नहीं, बल्कि गौरव की अनुभूति होगी, क्योंकि यह चमकता उत्तर प्रदेश है। सीएम योगी के नेतृत्व में 2017 से लेकर अब तक यह प्रदेश उत्तम प्रदेश कहलाने लगा। 2027 तक सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश बनाने में आपका भी सहयोग चाहिए। मौसम हो या माहौल, उद्योग हो या बाजार, यूपी निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य है। मंत्री से लेकर अधिकारी तक सभी आपके साथ हैं। 

अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में 20 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। 

इस दौरान वसुधा फाउंडेशन के सीईओ श्रीनिवास कृष्णास्वामी, एईईई के वरिष्ठ निदेशक प्रमोद सिंह, जीआईजे़ड इंडिया की प्रोग्राम डायरेक्टर व टीम लीडर डॉ. रचना अरोरा और एमडीएफ के प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल ने भी विचार रखे। अंत में अतिथियों व आगंतुकों को ओडीओपी उपहार भेंट किए गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!