ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ पहुंचेंगे थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार मधुबन में आरोग्य मेले का आयोजन, चिकित्सकों ने दी बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह संस्कृत चेतना का आलोक: प्रबोधन वर्ग में वैदिक गरिमा और सांस्कृतिक संकल्प का उदात्त संगम लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ पहुंचेंगे थाना रामपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शातिर चोर कन्हैयालाल को किया गिरफ्तार मधुबन में आरोग्य मेले का आयोजन, चिकित्सकों ने दी बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह संस्कृत चेतना का आलोक: प्रबोधन वर्ग में वैदिक गरिमा और सांस्कृतिक संकल्प का उदात्त संगम लखनऊ मे मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आए - जे पी सिंह नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश सरकार English

पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

B

Bhargav Bhargav

5052 views
पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

अति पिछड़ी जातियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त\घुमन्तु समुदाय के लिए योगी सरकार ने तैयार की कार्ययोजना

आवास, रोजगार, शिक्षा से लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षण तक मुहैया कराएगी सरकार

-केंद्र और राज्य की तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने के भी दिए गए निर्देश

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से समस्त विभागों को स्पष्ट संदेश है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त\घुमन्तु समुदाय के लिए योगी सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार की ओर से न सिर्फ इन समुदायों को आवास की सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार उनके रोजगार के लिए भी प्रयास करेगी। यही नहीं, उनकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं मूलभूत सुविधाओं का भी सरकार की ओर से प्रयत्न किया जाएगा। 

हर तरह की सुविधा दिए जाने के निर्देश

इन समुदाय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि आवंटन कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण या शहरी आवास योजना के अन्तर्गत आवासीय सुविधाएं प्रदान कराई जाएं। उनके निवास क्षेत्र के समीप ही व्यवसाय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। मनरेगा जॉब कार्ड के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर जन सुविधा केन्द्र इत्यादि के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर सभी वंचित परिवारों को मनरेगा योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा समस्त परिवारों को चिन्हित कर उनके बच्चों का स्थानीय प्राथमिक/ माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। शत-प्रतिशत छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति दिया जाए। इन वंचित समुदायों की वयस्क आबादी को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कार्य क्षमता के अनुरूप जिला स्तर पर संचालित कौशल विकास संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 की पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के माध्यम से लाभान्वित कराया जाए।

पिछली सरकारों में उपेक्षित रहा है ये समुदाय

उत्तर प्रदेश में मुसहर समुदाय के लोग 19 जनपदों में निवास करते हैं। इनमें महाराजगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर, जौनपुर, देविरया, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, चंदौली, मऊ, प्रतापगढ़, सोनभद्र और सुल्तानपुर जैसे जनपद प्रमुख हैं। 2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस जाति की कुल आबादी 2 लाख 57 हजार 135 है। वहीं, सहरिया समुदाय के लोग ललितपुर में संकेंद्रित है। इनकी कुल आबादी 70 हजार 634 है। ये लोग अपने जीवन-यापन के लिए लकड़ी से टोकरी बनाना, बेल पत्र एकत्र करना, जड़ी बूटी का विक्रय करते हैं। वहीं वनटांगिया जाति के लिए लोग गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, महराजगंज में निवास करते हैं। इनकी कुल आबादी लगभग 40 हजार है। पिछली सरकारों में ये जातियां इस कदर उपेक्षित रही हैं कि इनका पुरसाहाल लेने वाला भी कोई नहीं था। हालांकि योगी सरकार आने के बाद न सिर्फ इनकी सुध ली गई, बल्कि सरकार अब इनका जीवनस्तर सुधारने और इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने दीवाली के अवसर पर वनटांगिया समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर इसके संकेत दिए थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!