ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा केन्द्र सरकार के 08 वर्ष पूरेहोने पर देश भर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया दोहरीघाट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया

D

Dainik India News

3867 views
प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ कार्यक्रम में हुए शामिल

नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। धार (मध्य प्रदेश) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना अभियान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं।

प्रदेश में 20,324 स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक साथ 20,324 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जा रहा है।
इन शिविरों में रक्त, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया, टीबी, गर्भवती महिलाओं की जांच, परामर्श और बच्चों के टीकाकरण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

रक्तदान शिविर और महिला सशक्तिकरण

प्रदेश में 507 स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ हैं। प्रदेश में 10 लाख से अधिक समूहों से लगभग 1 करोड़ बहनें जुड़ी हैं, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनजागरूकता का अभियान चला रही हैं।

मेडिकल कॉलेजों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि पिछले 8 वर्षों में 41 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं। हाल ही में अमेठी में 81वां मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ हुआ है। इससे न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नि:शुल्क उपचार व जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

रोग नियंत्रण और पोषण में सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 8 वर्षों में किए गए प्रयासों से इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। मलेरिया, डेंगू, कालाजार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और कुपोषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान और स्मार्टफोन सुविधा

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों को स्मार्टफोन, ट्रेनिंग और समय से भुगतान उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि वे सम्मानपूर्वक योगदान दे सकें। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के विचार

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प दिया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में ऐतिहासिक सफलता पाई है। कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य, मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रतिभा शुक्ला सहित कई मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!