ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग डिप्टी C.M. ने निजी मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद CBI का शिकंजा: बिल्डर-बैंक साठगाँठ से हज़ारों घर खरीदारों का सपना टूटा, अब न्याय की उम्मीद जगी! राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग डिप्टी C.M. ने निजी मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद CBI का शिकंजा: बिल्डर-बैंक साठगाँठ से हज़ारों घर खरीदारों का सपना टूटा, अब न्याय की उम्मीद जगी!
उत्तर प्रदेश सरकार English

बोले सीएम, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

D

Dainik India News

3136 views
बोले सीएम, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों की संख्या रही अधिक, सीएम से मिला भरोसा

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर, 15 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज बेहतरीन अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए मरीज की कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। 

सीएम योगी ने यह निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और  निराकरण का भरोसा दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की रही जो गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने लखनऊ के एक अस्पताल में अपने परिजन के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की। महिला द्वारा बताया गया अस्पताल संभवतः इलाज सहायता प्राप्त करने को अर्हता नहीं रखता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को एसजीपीजीआई या केजीएमयू में भर्ती कराया जाए। सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इलाज के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें। उन्होंने महिला को भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में मदद के लिए आपको डीएम साहब के यहां से फोन जाएगा। सीएम ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे सभी लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते हैं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता धनराशि जारी कर दी जाएगी। 

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक त्वरित समाधान कराएं। इस दौरान कुछ लोग गोरखपुर मंडल के बाहर के जिलों से भी आए थे। मुरादाबाद से आए एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपके घर पहुंचने के साथ ही समस्या के निदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!