ब्रेकिंग न्यूज़
भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | लखनऊ में भीषण अग्निकांड: कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे छात्र, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | लखनऊ में भीषण अग्निकांड: कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे छात्र, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी |
हाइलाइट न्यूज़
डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय  "Warmest birthday greetings and best wishes to you!" मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान द्वारा पुलिस लाइन लखनऊ में पांच दिवसीय योग सत्र का शुभारंभ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय  "Warmest birthday greetings and best wishes to you!" मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान द्वारा पुलिस लाइन लखनऊ में पांच दिवसीय योग सत्र का शुभारंभ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

D

Dainik India News

31 views
भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

उदय राज, दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ । पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को उनकी जन्मतिथि के अवसर पर भारतीय जाट सभा द्वारा एक सभा आयोजित कर याद किया गया। चौधरी चरण सिंह न केवल किसानों के नेता थे, बल्कि भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में गहरी समझ रखने वाले एक प्रखर विचारक भी थे। उनके जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

किसानों के हित में समर्पित जीवन

23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में जन्मे चौधरी चरण सिंह का जीवन ग्रामीण विकास और किसानों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे, उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और वकालत की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, 1929 में कांग्रेस की सदस्यता लेकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

1930 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए नमक सत्याग्रह के दौरान उन्होंने गाजियाबाद के लोनी गांव में नमक बनाकर अंग्रेजों के कानून का विरोध किया। इसके लिए उन्हें छह महीने की सजा हुई। आजादी के बाद, चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार विधेयक लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई।

राजनीतिक जीवन और किसानों के लिए योगदान

चौधरी चरण सिंह ने 1953 में चकबंदी अधिनियम और 1954 में भूमि संरक्षण कानून पारित कराए। 1967 और 1970 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1977 में मुरारजी देसाई सरकार में गृह मंत्री और 1979 में प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के प्रति उनकी शून्य सहनशीलता और किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उनकी प्रमुख पहचान बनी।

28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने वाले चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवन को पूरी ईमानदारी से जिया और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा। उनकी चिंताएं और नीतियां हमेशा गांव और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर केंद्रित रहीं।

सम्मान और आदर्शों पर चलने का आह्वान

भारतीय जाट सभा द्वारा आयोजित इस सभा में उपस्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह, एडवोकेट चौधरी धर्मेंद्र कुमार, सचिव चौधरी राकेश बालियान, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर प्रवीण कुमार, चौधरी रामकुमार तेवतिया, ब्रिगेडियर डी.आर. सिंह, अलका सिंह, ग्राम प्रधान चौधरी आशीष सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और संघर्षों पर चलने की अपील की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन ईमानदारी, संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक किसानों, पिछड़ों और दलितों के हितों के लिए काम किया। 29 मई 1987 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनके विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।

"चौधरी चरण सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि किसान भारत की आत्मा हैं, और उनकी प्रगति से ही देश प्रगति करेगा," सभा के अंत में यह संदेश दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!