ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न विधवा पेंशन लाभार्थी 10 दिसंबर तक कराएं आधार प्रमाणीकरण कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना थाना समाधान दिवस पर दक्षिण टोला थाने में जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई   मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न विधवा पेंशन लाभार्थी 10 दिसंबर तक कराएं आधार प्रमाणीकरण
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

B

Bhargav Bhargav

32 views
मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव, देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से राष्ट्रोत्सव बना: मुख्यमंत्री

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए देश के सभी ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित करते हुए भारत की आन्तरिक स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपने आपको बलिदान करने वाले वीर सैनिकों को भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव, देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से राष्ट्रोत्सव बन चुका है। आज ही के दिन सन् 1947 में देश आजाद हुआ था। अनगिनत बलिदानों से प्राप्त यह स्वाधीनता विगत 75 वर्षों की भारत की विकास यात्रा की नई कहानी सभी के सामने प्रस्तुत कर रही है, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी है। विगत 75 वर्षों की यह यात्रा हमें आत्मावलोकन का अवसर प्रदान कर रही है। दूसरी ओर नये संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में 75 वर्ष उसे चतुर्थ आश्रम में पूर्ण समर्पण भाव के साथ समाज व राष्ट्र के प्रति प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान में भारत की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर घर, सभी सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। यह दुनिया के लिए कौतूहल व आश्चर्य का विषय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के साथ जीवन-यापन कर रहे भारत के नागरिकों के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। हर घर तिरंगा अभियान ने इस भावना को नई ऊंचाइयां प्रदान की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु था। सन् 1857 में देश के प्रथम स्वातंत्र्य समर की पहली चिंगारी उत्तर प्रदेश की धरती से फूटी थी। बलिया में आजादी के पूर्व ही अपने को आजाद कराने का कार्यक्रम तथा मेरठ में प्रथम स्वातंत्र्य समर की चिंगारी आजादी की इस लड़ाई में देश में उदाहरण बनी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्याटोपे ने आजादी की लड़ाई को नेतृत्व प्रदान किया। आजादी के इस अभियान के साथ अनेक अमर सेनानियों ने स्वयं को जोड़ते हुए देश में नई आस जगाई कि भारत अवश्य स्वतंत्र होगा। उत्तर प्रदेश आजादी के आन्दोलन का साक्षी बना। चौरी-चौरा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन जैसी घटनाओं तथा अनगिनत देश भक्तों के त्याग और बलिदान के कारण 15 अगस्त, 1947 को देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, उस समय हमें कैसा भारत चाहिए, भारत की स्थिति वैश्विक मंच पर कैसी हो। आजादी का अमृत महोत्सव उन्हीं संकल्पों को जोड़ने के वृहद अभियान का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के बाद देश ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई यात्रा को आगे बढ़ाया। विगत 08 वर्षाें में देश के विकास की यात्रा अभूतपूर्व और अभिनन्दनीय रही है। विगत 05 वर्ष में उत्तर प्रदेश ने भी इस यात्रा को अंगीकार किया, यह हम सभी के सामने है। आजादी का अमृत महोत्सव सभी को आगामी 25 वर्ष के अमृत काल के साथ जोड़ने की नई प्रेरणा प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी का संकल्प होना चाहिए कि आजादी के अमृत महोत्सव को, आगामी 25 वर्ष का अमृत काल, जब देश की आजादी के शताब्दी समारोह से जोड़ेगा, उस समय समृद्ध और सशक्त भारत के साथ उत्तर प्रदेश भी समृद्ध और प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश को देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर हमें संकल्पबद्ध होना होगा।

अव अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!