ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - • माँ पाटेश्वरी धाम में बस स्टेशन कीस्थापना के सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए:सीएम • क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • मुख्यमंत्री ने निःशुल्कभोजन वितरण के लिएस्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया • संस्कृतभारतीन्यास के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, शिक्षा में सुधार पर हुई चर्चा • सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - • माँ पाटेश्वरी धाम में बस स्टेशन कीस्थापना के सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए:सीएम • क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार • गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • मुख्यमंत्री ने निःशुल्कभोजन वितरण के लिएस्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया • संस्कृतभारतीन्यास के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, शिक्षा में सुधार पर हुई चर्चा •
लेख / शोध English

लखनऊ में बड़े मंगल का भव्य आयोजन: करुणा और समरसता का दिया संदेश

D

Dainik India News

• 7980 views
लखनऊ में बड़े मंगल का भव्य आयोजन: करुणा और समरसता का दिया संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज, 28 मई 2024 लखनऊ: लखनऊ में बड़े मंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगवानश्री हनुमान जी महराज की पूजा उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। हर वर्ष जेठ के महीने के हर मंगलवार को बड़े मंगल का आयोजन होता है। इसी कड़ी में, वरिष्ठ आर्किटेक्ट और मंगलम ग्रैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर, विनोद कुमार अवस्थी ने जनकल्याण हेतु सोमवार के दिन श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ करवाया और हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया।

विनोद कुमार अवस्थी ने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को जागृत करना ही नहीं, बल्कि करुणा और समरसता को बढ़ावा देना बताया। भंडारे में अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाते हुए, सभी के प्रति उदार हृदय प्रकट करते हुए, समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने का प्रयास किया ।

इस अवसर पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ के बाद, हवन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन किसी धार्मिक क्रिया मात्र तक सीमित न रहकर, यह एक सामाजिक एकता-समरसता और सामूहिक कल्याण का प्रतीक बन गया।

विनोद कुमार अवस्थी ने कहा, "हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को एक समान रूप से देखा जाए और सभी को समान अवसर प्रदान किए जाएं। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में करुणा और समरसता की भावना प्रबल होती है और अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाने में सहायता मिलती है।"

इस आयोजन से आमजन को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया, ताकि वे भी समाज में ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करें और समाज में सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा दें। भंडारे में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

इस प्रकार के आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचता है, जब हम सब मिलकर करुणा और समरसता के साथ काम करते हैं, तो समाज में हर किसी के लिए समान अवसर और सम्मान की भावना विकसित होती है। विनोद कुमार अवस्थी के तत्वाधान में संचालित मंगलम ग्रैंड एवं आर्क टेक इंजीनियरिंग सर्विसेज़ की टीमों की यह पहल निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रेरित करेगी

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!