ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी के सीएम ने बेंगलुरु में किया 'क्षेमवन' का उद्घाटन, कर्नाटक को बताया 'संकट का साथी' • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी, विपक्ष की अफवाहों को किया खारिज • महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार • प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिनी प्रदर्शनी का किया गया आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय नें किया कार्यक्रम का उद्घाटन • जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका • नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार, • यूपी के सीएम ने बेंगलुरु में किया 'क्षेमवन' का उद्घाटन, कर्नाटक को बताया 'संकट का साथी' • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी, विपक्ष की अफवाहों को किया खारिज • महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार • प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिनी प्रदर्शनी का किया गया आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय नें किया कार्यक्रम का उद्घाटन • जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका • नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार, •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत

D

Dainik India News

• 7875 views
लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत

दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर राजधानी लखनऊ ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। शुक्रवार को जब लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर सुषमा खर्कवाल को यह सम्मान प्रदान किया। इसके पश्चात नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, सीटीएओ अशोक सिंह, विनय कुमार राय, जोन-2 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, पार्षदगण, निगम कर्मियों के संगठन पदाधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा, “यह सफलता लखनऊ के प्रत्येक नागरिक के योगदान और स्वच्छता कर्मियों के सतत परिश्रम का प्रतिफल है। स्वच्छता ईश्वर की सेवा के समकक्ष है, महापौर और नगर निगम टीम का यह प्रयास सराहनीय है।”

महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी लखनऊवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नगर निगम के कर्मठ कर्मचारियों, जागरूक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!