ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
पूरक आहार कवरेज में आकांक्षी जनपद श्रावस्ती ने किया कमाल, प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र, स्वस्थ समाज से होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माणः योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी पूरक आहार कवरेज में आकांक्षी जनपद श्रावस्ती ने किया कमाल, प्राचीन मर्म-चिकित्सा के दिव्य परम्परा का साक्षी बना श्रीराम आयुष केन्द्र, स्वस्थ समाज से होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माणः योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत मुख्यमंत्री जी नें किया उचित दर विक्रेताओं को सी0एस0सी0 के साथ जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी
Uncategorized English

संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने भाऊराव देवरस चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ आयोजित की संस्कृत गोष्ठी

D

Dainik India News

36 views
संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने भाऊराव देवरस चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ आयोजित की संस्कृत गोष्ठी

स्वास्थ्य और संस्कृत के समन्वय पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा- जितेंद्र प्रताप सिंह

लखनऊ, दैनिक इंडिया न्यूज़। संस्कृतभारती अवधप्रान्त द्वारा भाऊराव देवरस चिकित्सालय, महानगर, लखनऊ में एक विशेष संस्कृत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रमोद पंडित, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश ने चिकित्सकों के साथ संस्कृत भाषा के महत्व और उसकी सरलतम ग्राह्यता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संस्कृत भाषा को सीखने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में अंतर्जाल (इंटरनेट) के माध्यम से जुड़ने की अपील की।

गोष्ठी के दौरान चिकित्सकों ने संस्कृत के प्रति गहरी जिज्ञासा प्रकट की, जिसे प्रमोद पंडित ने अत्यंत सहजता से संतुष्ट किया। उन्होंने चिकित्सकों को प्रारंभिक शिक्षण सामग्री भी प्रदान की, जिससे उन्हें इस प्राचीन भाषा को समझने और आत्मसात करने में सहायता मिले।

इस अवसर पर संस्कृतभारती अवधप्रांत के संपर्क प्रमुख, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ. रंजीत कुमार दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, भाऊराव देवरस चिकित्सालय, को इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ. दीक्षित को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमोद पंडित ने भी चिकित्सकों को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अंतर्जाल के माध्यम से संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक सुधीजनों को संपर्क सूत्र भी प्रदान किया।

डॉ. रंजीत कुमार दीक्षित ने इस गोष्ठी को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए प्रमोद पंडित और जितेन्द्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत और स्वास्थ्य का समन्वय न केवल चिकित्सकों के ज्ञान में वृद्धि करेगा बल्कि समाज में स्वास्थ्य और संस्कार दोनों का प्रचार-प्रसार भी करेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!