ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे का नोएडा में असर: चार प्रमुख संस्थान किए गए सील, पूरे शहर में मचा हड़कंप, जानिए एक्शन का कारण • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र सिंह • संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह • जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • आस्था, पर्यावरण और नारीशक्ति का अद्वितीय संगम: माँ जानकी सेवा न्यास ने सुंदरकांड महायज्ञ से किया लोकमंगल के नवयुग का शुभारंभ • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे का नोएडा में असर: चार प्रमुख संस्थान किए गए सील, पूरे शहर में मचा हड़कंप, जानिए एक्शन का कारण • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र सिंह •
उत्तर प्रदेश English

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन

D

Dainik India News

• 6197 views
सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन

इंदिरानगर व निगोहा में हुई घटनाओं के बाद व्यापारी वर्ग में चिंता, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

शादी-विवाह के सीजन से पहले सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की अपील

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 24 अप्रैल।
महानगर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। इसी क्रम में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात कर सर्राफा कारोबारियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरानगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव स्थित मां शारदा ज्वेलर्स और निगोहा थाना क्षेत्र के न्यू लक्का ज्वेलर्स में बीते सप्ताह दीवार तोड़कर घटी चोरी की असफल घटनाओं का उल्लेख करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि यदि इन घटनाओं के अपराधियों को समय रहते नहीं पकड़ा गया, तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं घट सकती हैं।

गश्त नहीं, सुरक्षा का भरोसा चाहिए


व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को बताया कि महानगर के अधिकांश प्रमुख बाजारों में पुलिस गश्त और पेट्रोलिंग न के बराबर है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बाजारों में भीड़भाड़ और मूल्यवान वस्तुओं की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में बाजारों में पुलिस गश्त को और सघन किए जाने की आवश्यकता है।

प्रत्येक माह हो डीसीपी स्तर की बैठक


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि डीसीपी स्तर के अधिकारी के साथ हर माह सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाए, ताकि स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके और दुकानों के आसपास नियमित गश्त व पुलिस पिकेट का प्रबंध सुनिश्चित हो सके।

व्यापारियों की ओर से रखा गया स्पष्ट संदेश


आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि संगठन व्यापारियों की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर कार्यरत है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस को चाहिए कि वह सर्राफा बाजारों में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए।

ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष राजेश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, मोहित सोनी, निशांत दुबे और शंकर सोनी शामिल रहे।

व्यापारी वर्ग की यह सक्रियता यह संकेत देती है कि अब व्यवसायी वर्ग अपनी सुरक्षा को लेकर संगठित और सजग हो चुका है। प्रशासन को भी चाहिए कि वह इस संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!