ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यहीं गढ़े जाएंगे भविष्य के गणितज्ञ: राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य को नई वैचारिक दिशा देने हेतु लखनऊ में मंथन का महाअनुष्ठान • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • जुग जुग जियसु ललनवा, 'अवध' के भाग जागल हो… • मंत्री ए.के. शर्मा ने अंबेडकर प्रतिमा व शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • राष्ट्र निर्माण में मराठी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी • अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • New Study Highlights Benefits of Combining Biotin, Vitamin B12, Vitamin B1, and Vitamin B6 • यहीं गढ़े जाएंगे भविष्य के गणितज्ञ: राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य को नई वैचारिक दिशा देने हेतु लखनऊ में मंथन का महाअनुष्ठान • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • जुग जुग जियसु ललनवा, 'अवध' के भाग जागल हो… • मंत्री ए.के. शर्मा ने अंबेडकर प्रतिमा व शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • राष्ट्र निर्माण में मराठी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी • अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • New Study Highlights Benefits of Combining Biotin, Vitamin B12, Vitamin B1, and Vitamin B6 •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सैटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर रु० 2500-2500 का लगाया गया अर्थदण्ड

D

Dainik India News

• 6496 views

पर्यावरण प्रदूषण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति के नुकसान के दृष्टिगत पराली न जलाये किसान -- जिलाधिकारी

नीलाम्बुज त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । पराली जलाने को लेकर शासन एवं मा० राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसकी निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से दिन/ रात लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर सेटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर तहसील सदर के ग्राम कुशमौर के विनोद दुबे पुत्र रामकरन दुबे, तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम-फतेहपुर के अब्दुल, हसनैन, समतुल एवम् सुल्तान पुत्रगण अलाउद्दीन, ग्राम किन्नू पुर के अरुण कुमार एवम् अनिल कुमार पुत्रगण बैजनाथ, ग्राम सोनिसा के उमाशंकर एवं माया शंकर पुत्रगण बेचन,तहसील घोसी के ग्राम- बेला सुलतानपुर के रामपति पुत्र मथुरा, एवं तहसील मधुबन के ग्राम अहिरूपुर के धर्मेंद्र पुत्र बाबूलाल एवं पांती (सुल्तानपुर बारहगावां) के कुसुम पत्नी जगरनाथ सहित कुल 12 कृषकों पर रू० 2500-2500 के हिसाब से अर्थदण्ड लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी तहसीलों के कई ग्रामों के किसानों को पराली न जलाने को लेकर नोटिस भी भेजी गई है। नोटिस भेजने के उपरांत इन पर भी गुण दोष के अनुसार अर्थदण्ड लगाया जायेगा। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने किसानों से पराली न जलाने के साथ ही पराली प्रबन्धन के यन्त्रों जैसे सुपर सीडर, मल्चर रिवर्सेबिल मोल्ड बोल्ड प्लाऊ अथवा हैप्पी सीडर का प्रयोग करके पराली को अपनी भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण के नुकसान के साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले लाभदायक कीट पतंगे आदि भी जल कर समाप्त हो जाते हैं,जिससे धीरे-धीरे जमीन की उर्वरा शक्ति कम होने लगती है। पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए संबंधित राजस्व ग्रामों के लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो इन पर नजर रख सकें। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति के नुकसान को देखते हुए लोगों से पराली न जलाने की अपील भी की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!