ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
किसानों व पत्रकार के स्वजनों को कांग्रेस ने दी आर्थिक सहायता • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश • डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ • कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ में विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी संपन्न • तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, • किसानों व पत्रकार के स्वजनों को कांग्रेस ने दी आर्थिक सहायता • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश • डॉ. महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सागर, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सनातन महासंघ ने दी मंगलकामनाएँ • कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ में विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी संपन्न • तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

'मैं भी स्वदेशी समर्थक' महाअभियान का आगाज़: 20 दिनों तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जनजागरण, डिजिटल संकल्प से जुड़ेगा हर भारतीय

D

Dainik India News

• 45437 views
'मैं भी स्वदेशी समर्थक' महाअभियान का आगाज़: 20 दिनों तक चलेगा राष्ट्रव्यापी जनजागरण, डिजिटल संकल्प से जुड़ेगा हर भारतीय

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,हरदोई। आर्थिक आत्मनिर्भरता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलम्बी भारत अभियान ने देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले "मैं भी स्वदेशी समर्थक" राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को स्वदेशी विचारधारा, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी एवं प्रान्त समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इस अभियान में जुड़ने के लिए किसी प्रकार का सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनका कहना था कि जो व्यक्ति स्थानीय दुकानों से खरीदारी करता है, स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देता है अथवा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देता है, वह स्वयं एक सच्चा स्वदेशी समर्थक है।

उन्होंने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में संचालित होगा। इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड अथवा MySBA.com प्लेटफॉर्म के माध्यम से मात्र 30 सेकंड में ऑनलाइन संकल्प-पत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। संकल्प-पत्र भरते ही संबंधित व्यक्ति का विवरण केंद्रीय स्तर पर पंजीकृत हो जाएगा तथा उसके मोबाइल पर समय-समय पर स्वदेशी जागरण मंच के वीडियो, संदेश, गतिविधियों और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से संबंधित प्रेरक सामग्री भेजी जाती रहेगी। इससे लोगों में खरीदारी के समय स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंचों से अनेक अवसरों पर स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के इन विचारों से प्रेरित नागरिकों को संगठित कर स्वदेशी आंदोलन से जोड़ना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को अभियान का पहला चरण पूर्ण होने के बाद 21 अगस्त से "युवा उद्यमिता सम्मेलन" प्रारम्भ होगा। इसके अंतर्गत स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में युवाओं के बीच पहुंचकर उन्हें उद्यमिता, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र युवाओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ दिलाने में भी संगठन सहयोग करेगा।

प्रेसवार्ता के अंत में वक्ताओं ने देशवासियों से अधिकाधिक संख्या में "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्योगों के संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम है। यदि प्रत्येक नागरिक स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प ले, तो भारत आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं स्वावलम्बी बन सकता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!