ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
भगवान नरसिंह जी की होलिकोत्सव शोभायात्रा के अवसर पर सीएम योगी का जनता को संबोधन • समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न • ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? • श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई • पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी • भगवान नरसिंह जी की होलिकोत्सव शोभायात्रा के अवसर पर सीएम योगी का जनता को संबोधन • समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न • ‘बेस्ट प्राइस’ का खेल या ग्राहक से कीमतों की आंख-मिचौली? • श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई • पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में बाल चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन -जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 7531 views
अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में बाल चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन -जितेंद्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में बाल चिकित्सा से संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह एवं संस्थान के निदेशक डॉ. ए. के. सिंह उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बच्चों के रोगों के उपचार एवं नवीन चिकित्सा अनुसंधानों को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि संस्थान में समय-समय पर बाल रोगों के उपचार से संबंधित शैक्षणिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को नवीनतम जानकारी मिले और मरीजों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। इस क्रम में, संस्थान में थेलेसीमिया से संबंधित अध्ययन दल को बहुआयामी चिकित्सीय विधाओं से अवगत कराया गया, जिससे भविष्य में इस विषय पर व्यापक शोध एवं उन्नत उपचार पद्धतियों का विकास संभव हो सके।

संस्थान में उच्च स्तरीय चिकित्सा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना आवश्यक है, जिससे संस्थान में चल रहे अनुसंधानों को उनके अनुभवों से समृद्ध किया जा सके। इन संगोष्ठियों का उद्देश्य विशेषज्ञों के शोध एवं नवीन चिकित्सा पद्धतियों को साझा करना तथा उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, संस्थान शीघ्र ही बाल चिकित्सा के विभिन्न विशेषज्ञ क्षेत्रों में नई फैकल्टी की नियुक्तियों के लिए प्रयासरत है, जिससे संस्थान की चिकित्सा एवं अनुसंधान क्षमताओं में और अधिक वृद्धि हो सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!