ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल • सीएम योगी की पहल, गोंडा में निराश्रित गोवंशों को मिलेगा एक 'नया घर' • पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: • बाल्मीकि जयंती पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service • भारत की संसद में 10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन संसद भवन, नई दिल्ली, 23-24 सितंबर 2024 • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल • सीएम योगी की पहल, गोंडा में निराश्रित गोवंशों को मिलेगा एक 'नया घर' • पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: • बाल्मीकि जयंती पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service • भारत की संसद में 10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन संसद भवन, नई दिल्ली, 23-24 सितंबर 2024 • हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह •
Uncategorized English

अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

B

Bhargav Bhargav

• 7173 views
अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

टंकी के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश

देवीदयाल सिंह /दैनिक इंडिया न्यूज मऊ

 अमृत योजना के अन्तर्गत परदहां एवं बकवल में पानी की टंकी के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा बृहस्पतिवार को  औचक निरीक्षण किया गया।  परदहां में टंकी के  निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने बाउण्ड्रीवाल, स्टाफ हाउस के निर्माण कार्यों  को देखा एवं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य के कब तक पूर्ण होने  के सवाल पर अधिशासी अभियंता जल निगम (अर्बन) ने बताया कि टंकी का निर्माण कार्य माह अक्टूबर-2022 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।  पानी की टंकी के संचालन हेतु बिजली का कनेक्शन एवं मोटर नहीं लगे होने पर जिलाधिकारी ने इसे जल्द से जल्द लगाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम (अर्बन) ने बताया कि टंकी के निर्माण कार्य को उपेंद्र सिंह उर्फ कल्लू द्वारा रोका जा रहा था परंतु अब उपेंद्र सिंह उर्फ कल्लू द्वारा लिखित रूप से टंकी के निर्माण कार्य को न रोकने हेतु पत्र दिया गया है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति द्वारा टंकी के निर्माण कार्य में अवरोध पैदा किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने टंकी के निर्माण कार्य की माहवार प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मौके पर लेबर द्वारा सेफ्टी बेल्ट एवं हेलमेट लगाकर कार्य न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए, अधिशासी अभियंता जल निगम (अर्बन) को सेफ्टी बेल्ट एवं हेलमेट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टंकी के निर्माण कार्य में निर्माण सामग्री अच्छी क्वालिटी के लगाने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बकवल में टंकी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पानी हेतु पाइप की क्वालिटी एवं मोटर के एच0पी0  के बारे में भी जानकारी ली एवं मौके पर मोटर को चालू करके उसकी सक्रियता को देखा। उन्होंने पानी की क्वालिटी के बारे में भी जानकारी ली एवं बचे निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम अर्बन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!