ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त • Kashi Tamil Sangamam:Governor and Chief Minister Yogi Adityanath welcome PM Modi • सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श • सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं अभिनेत्री कंगना रनोट • दिल्ली से गिरफ्तार: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी का दुबई कनेक्शन का खुलासा • महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श • सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • समस्त भारत वाशियों की दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:उमाकान्त • Kashi Tamil Sangamam:Governor and Chief Minister Yogi Adityanath welcome PM Modi • सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श • सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं अभिनेत्री कंगना रनोट • दिल्ली से गिरफ्तार: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी का दुबई कनेक्शन का खुलासा • महर्षि मधुसूदन जी महाराज से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, सनातन और सामाजिक विषयों पर विमर्श • सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन •
उत्तर प्रदेश English

आरोग्य मेले में हुआ 200 से अधिक पशुओं का उपचार

D

Dainik India News

• 7660 views
आरोग्य मेले में हुआ 200 से अधिक पशुओं का उपचार

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन बृहस्पतिवार को सिकड़ीकोल गांव में हुआ। इसमें 200 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। पशुओं के बीमारियों से बचाव व देखभाल की जानकारी प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी घोसी व दोहरीघाट डॉ एस डी द्विवेदी ने दी। गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं की बेहतर देखरेख का सुझाव दिया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित पशु आरोग्य मेला शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय उर्फ टुनटुन राय ने गो पूजा के साथ किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एस डी द्विवेदी ने मेले में आए पशुपालकों को जानवरों में होने वाली घातक बीमारियों जैसे खुरपका, मुंहपका, गला घोंटू, थनैली आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को बताया। पशुओं में इन बीमारियों के किसी भी लक्षण को देखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें। मेले में 200 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। पशु मेला शिविर में पशुओं के लिए कैल्शियम, कीटनाशक आदि दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकित कुमार वर्मा,सेक्टर प्रभारी नेबूलाल विश्वकर्मा,महामंत्री अवनीश राजभर,कौशल सिंह मनोज सिंह,सुरेंद्र सिंह,रवि प्रकाश,अमृता राय,ऋषि यादव, इंदु प्रकाश,नागेंद्र,रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!