ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती अवधप्रांतस्य प्रांतगोष्ठी संपन्ना -जितेन्द्रप्रतापसिंहः • फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर • तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ • आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान : सीएम योगी • दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की तिथि बढ़ायी गयी • संस्कृतभारती अवधप्रांतस्य प्रांतगोष्ठी संपन्ना -जितेन्द्रप्रतापसिंहः • फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर • तेज बरसात भी न रोक पाई हौंसले की दौड़ • आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान : सीएम योगी • दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की तिथि बढ़ायी गयी •
Uncategorized English

जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

D

Dainik India News

• 8622 views

जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 27 जुलाई को

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जनपद स्तरीय युवा/उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु गठित समिति की बैठक आज मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया कि अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज मऊ में दिनांक 27 जुलाई 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, कत्थक, भरतनाटूयम, क्लासिकल वोकल, सितार वादन, बासुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, वीणा वादन, मृदंगम, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर, मार्शल आर्ट आदि जिन विधाओं में कालाकार उपलब्ध होंगे उन विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में जनपद के कलाकार जिनकी उम्र 15 वर्ष से 29 वर्ष के मध्य होगी प्रतिभाग कर सकते है। इस हेतु उन्हें जन्म तिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। एकल विधाओं में संगतकर्ता की कोई आयु सीमा नही है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक कलाकार दिनांक 26 जुलाई, 2022 तक विभागीय पोर्टल (http://prd.data-center.co.in/#/Home) पर ऑनलाइन पंजीकरण करके ऑनलाइन पंजीकरण फार्म एवं बायोडाटा किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी कार्यालय कमरा नम्बर, 13 विकास भवन मऊ पर उपलब्ध करा सकते है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मण्डल स्तरीय उत्सव/सांस्कृति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु भेजा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों का चयन पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!