ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित • लखनऊ के वैवाहिक समारोह में पहुंचे आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश • अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न • नवीन शैक्षणिक सत्र में 76 नवनियुक्त शिक्षकों से किंग्स जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को सुदृढ़ता - जितेंद्र प्रताप सिंह • विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्स को इंडस्ट्री से जोड़ना होगा : योगी आदित्यनाथ • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • हिन्दी विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित • फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी • यूपी:पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्तों को भारतमाता का चित्र व प्रशस्तिपत्र दे कर किया गया सम्मानित • लखनऊ के वैवाहिक समारोह में पहुंचे आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश • अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न • नवीन शैक्षणिक सत्र में 76 नवनियुक्त शिक्षकों से किंग्स जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को सुदृढ़ता - जितेंद्र प्रताप सिंह • विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्स को इंडस्ट्री से जोड़ना होगा : योगी आदित्यनाथ • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • हिन्दी विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित • फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी •
Uncategorized English

नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

D

Dainik India News

• 7011 views
नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। नेशनल फेडरेशन आफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क ऑफ इंडिया, लखनऊ मंडलीय इकाई द्वारा 68वां स्थापना दिवस अलीगंज सेक्टर-Q स्थित राम-राम बैंक चौराहे के पास हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नॉर्थ सेंट्रल जोन के पूर्व सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त नवीन झींगरन पूर्व अध्यक्ष उत्तर मध्य क्षेत्र, मंडलीय सचिव संजीव सक्सेना,मंडलीय अध्यक्ष अभिताभ दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री काल्विट साहब के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि से हुई। इसके पश्चात हाल ही में दुर्घटना में दिवंगत हुए विकास अधिकारी शर्मा जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए निशुल्क कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने एकजुटता और समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया। पूरे कार्यक्रम में हर्ष और सद्भाव का वातावरण बना रहा।

अंत में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी उपस्थितों को उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर तहरी भोज का आयोजन भी हुआ। संगठन के प्रति सभी सदस्यों की प्रतिबद्धता और एकता की सराहना की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!