ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मिशन शक्ति 5.0: दधिवल इंटर कॉलेज रैनी में छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक 12 सितम्बर को होने वाले समिट का सीएम योगी ने लिया जायजा जिसका शुभारंभ पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि, राजधानी लखनऊ में प्रतिमा का हुआ अनावरण हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह-जितेंद्र प्रताप सिंह टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन एच्छिक ब्यूरो के प्रयाश से 32 मामलों में से 10 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपत्ती साथ रहने को हुये राजी मिशन शक्ति 5.0: दधिवल इंटर कॉलेज रैनी में छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक 12 सितम्बर को होने वाले समिट का सीएम योगी ने लिया जायजा जिसका शुभारंभ पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि, राजधानी लखनऊ में प्रतिमा का हुआ अनावरण हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह-जितेंद्र प्रताप सिंह टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन एच्छिक ब्यूरो के प्रयाश से 32 मामलों में से 10 मामलों का हुआ निस्तारण, एक दंपत्ती साथ रहने को हुये राजी
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके

B

Bhargav Bhargav

4172 views

प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके

योगी सरकार के प्रयास से मात्र 31 जिलों में सिमटा लंपी वायरस

रोजाना 4 लाख टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य, कुल 1 करोड़ 50 लाख टीकाकरण का है लक्ष्य

प्रदेश में लंपी वायरस से प्रभावित 96 हजार पशुओं के सापेक्ष 78 हजार को लगाया जा चुका है टीका

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सत्ता संभालते ही गोवंश संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं। योगी सरकार की ओर से अब तक प्रदेश में 6408 गो अाश्रय स्थलों की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें 9 लाख से अधिक गोवंश रह रहे हैं। वहीं लंपी वायरस से गोवंश को बचाने के लिए प्रदेश भर में युद्धस्तर पर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने लंपी स्किन डिजीज पर अंकुश लगाने के लिए 1.25 करोड़ टीकाकरण का बेंचमार्क छू लिया है। वहीं प्रदेश में रोजाना 4 लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

1 करोड़ 50 लाख टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य

लंपी वायरस को नियंत्रित रखने के लिए योगी सरकार ने कई प्रयास किए हैं। एक करोड़ 25 लाख वैक्सीनेशन पूर्ण होने के बावजूद सरकार की ओर से सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अतिवृष्टि के बीच लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी गांवों में पंचायती राज एवं नगर विकास विभाग के सहयोग से एंटी लार्वल औषधि का छिड़काव करने को कहा गया है। अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सघन निगरानी करने व लंपी वायरस से प्रभावित गोवंश तथा रोग से मृत गोवंश की सूचना तत्काल मुख्यालय को देनी होगी। अपर मुख्य सचिव, पशुधन, डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में 1 करोड़ 50 लाख पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। यही वजह है कि प्रदेश में लंपी वायरस से प्रभावित पशुओं की संख्या 96 हजार ही है। इनमें से 78 हजार पशुओं का टीकारण किया जा चुका है। योगी सरकार के प्रयास का ही नतीजा है कि प्रदेश में लंपी वायरस केवल 31 जिलों के 5962 गांवों तक ही सीमित रह गया है।

प्रदेश में बनेंगे 2 से 3 हजार गोवंश धारण क्षमता के गोआश्रय स्थल

पशुधन, अपर मुख्य सचिव, डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि प्रदेश में लोगों को गोवंश के प्रति जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। योगी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को 1.50 लाख गोवंश दिए हैं। योगी सरकार द्वारा स्वीकृत 303 गोसंरक्षण केंद्रों के सापेक्ष 228 केंद्र क्रियाशील हैं जबकि 75 केंद्र निर्माणाधीन हैं जो जल्द ही शुरू हो जाएंगे। वहीं प्रत्येक विकासखंड में 2 एवं 3 हजार गोवंश धारण क्षमता के गोआश्रय स्थलों की स्थापना का लेआउट तैयार कर लिया गया है। वहीं 2 से 3 हजार गोवंश क्षमता के आश्रय स्थलों के लिए प्रदेश के 24 जिलों से प्रस्ताव भी प्राप्त किए जा चुके हैं। 2 हजार गोवंश क्षमता के आश्रय स्थल के लिए 27 एकड़ भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, जिस पर करीब 8 करोड़ 33 लाख खर्च होंगे जबकि 3 हजार गोवंश क्षमता के आश्रय स्थल के लिए 40 एकड़ भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, जिस पर करीब 12 करोड़ 8 लाख का खर्च आएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!