ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान • प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण • जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • सम्मान के क्षण में निहित दायित्व की प्रतिध्वनि—एक नियुक्ति, अनेक अपेक्षाएँ • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस कांफ्रेंस • मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान • प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण • जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • सम्मान के क्षण में निहित दायित्व की प्रतिध्वनि—एक नियुक्ति, अनेक अपेक्षाएँ • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेस कांफ्रेंस •
मध्य प्रदेश English

बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां  के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया विरोध

D

Dainik India News

• 7339 views
बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां  के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया विरोध

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी कड़ी प्रतिक्रिया – कहा, "प्रधानमंत्री की माँ का सम्मान सर्वोपरि है"

जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति से की अपील – अशोभनीय वक्तव्य देने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।बिहार की राजनीति में इन दिनों मर्यादाओं का पतन साफ़ दिखाई देने लगा है। सत्ता के लिए संघर्ष कर रही विपक्षी पार्टियों द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। इसने न केवल पूरे देश को स्तब्ध किया, बल्कि उन सभी नागरिकों की भावनाओं को भी गहराई से आहत किया है, जिनके लिए माँ का स्थान सर्वोच्च है।

इस विषय पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "सनातन संस्कृति में माँ को देवी का स्वरूप माना गया है। यहाँ तक कि भगवान राम ने भी कहा था — ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।’ ऐसी संस्कृति में किसी की माता पर अपशब्द कहना घोर पाप है।"

उन्होंने आगे कहा –
"नरेंद्र मोदी आज केवल एक राजनीतिक दल के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं। उनके पद का सम्मान करना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक आवश्यक है कि उनकी माता का सम्मान किया जाए। माँ केवल नरेंद्र मोदी की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की संस्कृति और संस्कार का प्रतीक होती हैं।"

मीडिया से बातचीत में जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उनके अनुसार यह केवल नरेंद्र मोदी या उनकी माता का नहीं, बल्कि हर भारतीय माँ की गरिमा का अपमान है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि "यदि शब्दों की मर्यादा नहीं सीखी गई, तो जनता स्वयं उन्हें सबक सिखाएगी।"

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले पर महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा –
"हम महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि प्रधानमंत्री की माता पर की गई इस अभद्र टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाए और ऐसे वक्तव्य देने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की संस्कृति और मर्यादा का प्रश्न है।"

जितेंद्र प्रताप सिंह के यह शब्द विपक्षी खेमे के लिए एक गहरी चेतावनी हैं। उनका संदेश स्पष्ट है कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन माँ के सम्मान का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!