ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
“संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आवास एवं शहरी विकास निगम तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मध्य सहमति ज्ञापन संपन्न लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह मऊ पुलिस की एक और उपलब्धि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता “संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आवास एवं शहरी विकास निगम तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मध्य सहमति ज्ञापन संपन्न लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह मऊ पुलिस की एक और उपलब्धि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार दूसरे दिन जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम एवं कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ

D

Dainik India News

4381 views
भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ

कोलकाता | दैनिक इंडिया न्यूज़,भारत के औद्योगिक और व्यापारिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोलकाता में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने “India@100 : An age of New Dawn” विषय पर चैम्बर को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री बिरला ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती शिक्षा, साहित्य, दर्शन, स्वतंत्रता संघर्ष और उद्योग के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि “बंगाल के दार्शनिकों और विचारकों ने भारत के विचारों को वैश्विक मंच पर पहुँचाने का कार्य किया है।”

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की सराहना करते हुए कहा कि इसकी कार्यशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व से अन्य चैम्बर्स को प्रेरणा मिली है। उन्होंने स्मरण किया कि यह चैम्बर अपनी यात्रा की शुरुआत मारवाड़ी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के रूप में की थी, और आज यह राष्ट्रीय विकास में कई आयाम स्थापित कर चुकी है।

भारत की तेज़ी से उभरती आर्थिक शक्ति का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा, “आज पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था विश्व को आकर्षित कर रही है, क्योंकि जहाँ लोकतंत्र होता है, वहाँ स्थायी और मजबूत शासन व्यवस्था होती है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नीतिगत फैसले बेहतर होते हैं और यह विकास का सशक्त आधार बनता है।

पर्यावरण और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि “भारत क्लीन और ग्रीन एनर्जी का सबसे बड़ा हब बनने की दिशा में अग्रसर है। आने वाले समय में पर्यावरणीय और जलवायु संकट के बीच दुनिया को समाधान की राह दिखाने का कार्य भारत करेगा।”

महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दशक पहले तक भारत की आधी आबादी कार्यबल में नहीं थी, लेकिन आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ भारत की महिलाएँ अपनी भागीदारी न निभा रही हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।”

समारोह में व्यापार जगत, उद्योग, शिक्षा और समाजसेवा के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के इतिहास, योगदान और भावी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!