ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया नेपाली मूल का मौलाना • अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना • मा. राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन • 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में किया जायेगा पेंशनर दिवस का आयोजन • शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में • Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks • वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई • फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया नेपाली मूल का मौलाना • अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना • मा. राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन • 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास • 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में किया जायेगा पेंशनर दिवस का आयोजन • शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में • Causes of Elevated Thyroid Hormones and Associated Risks • वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई •
Uncategorized English

महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न

D

Dainik India News

• 5932 views
महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न

संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर हुआ मंथन

मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय बनाने की बनी रूपरेखा

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।दिल्ली स्थित महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान में पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान को प्राप्त रैंकिंग और पुरस्कारों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश नांदल ने की। इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर अर्चना बालियान एवं महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ. मोनिका तुषीर ने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्थान की सभी प्रमुख गतिविधियों — जैसे सेमिनार, वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा सामाजिक जागरूकता अभियान — को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल आदि) तथा राष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा, ताकि संस्थान की उपलब्धियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

कमेटी ने छात्रों की सहभागिता के साथ-साथ अभिभावकों एवं समाज के जिम्मेदार नागरिकों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने पर बल दिया। इसके लिए मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय बनाने, प्रेस विज्ञप्तियों एवं न्यूज लेटर्स की नियमित जारी करने तथा सोशल मीडिया हैंडल्स के व्यवस्थित संचालन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अरविंद पाल दहिया, प्रेमचंद देशवाल, वीरेंद्र चौधरी, प्रो. चरण सिंह, राजेंद्र सिंह (कमिश्नर, स्टेट इंफॉरमेशन), प्रदीप माथुर, नंदलाल, संजीत, डॉ. मनोज भांभू, भानवर जीत सिंह, एडवोकेट इंद्रप्रकाश महारन, अनिल काद्यान, राजपाल, संदीप मान, ब्रह्मपाल, हरेंद्र तोमर, विजयपाल सिंह, तपेंद्र सिंह, वी.पी. सिंह, राम मेहर, शैलेंद्र सिंह, अरुण हुडा, संजय राठी, विनोद डबास, जोगिंदर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश नांदल, शेर सिंह तक्षक, ओंकार सिंह ढाका तथा वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह उपस्थित रहे।

अंत में संस्थान के सचिव चौधरी अजीत सिंह ने पब्लिसिटी कमेटी की बैठक के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!