ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
Visit as DAINIK INDIA NEWS 24 × 7 PRIVATE LIMITED ( AN ISO 9001:2008 CERTIFIED COMPANY • मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • मऊ: डॉन वास्को स्कूल में छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी देकर किया सशक्त • "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" • मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों,विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया, साथ ही,रिपोर्ट कार्ड की जानकारी हासिल की • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को मिला विकास और जनकल्याण का उपहार • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट • Visit as DAINIK INDIA NEWS 24 × 7 PRIVATE LIMITED ( AN ISO 9001:2008 CERTIFIED COMPANY • मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • मऊ: डॉन वास्को स्कूल में छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी देकर किया सशक्त • "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" • मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों,विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया, साथ ही,रिपोर्ट कार्ड की जानकारी हासिल की • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को मिला विकास और जनकल्याण का उपहार • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट •
लेख / शोध English

यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है

D

Dainik India News

• 6490 views
यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है

नवरात्र में हवन करने से माँ दुर्गा की कृपा मिलती है जो प्रकाशपुंज की तरह हमारे जीवन पर आशीर्वाद बन कर आती है। हवन से हम शांति और समृद्धि का आभास करते हैं। यह हमारे मन को शुद्ध और स्वस्थ रखता है। इससे हमारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

नवरात्र में घर पर कैसे करें हवन?

संस्कृत भारती न्यास अवध प्रान्त के अध्यक्ष जेपी सिंह बताते हैं पुराणों के अनुसार हवन अथवा यज्ञ भारतीय परंपरा अथवा सनातन धर्म में शुद्धिकरण का एक कर्मकांड है जो पूर्णतया वैज्ञानिक है। हवन कुंड में अग्नि के माध्यम से देवता के निकट हवि पहुंचाने की प्रक्रिया को 'यज्ञ' कहते हैं। हवि, हव्य अथवा हविष्य वे पदार्थ हैं जिनकी अग्नि में आहुति दी जाती है (जो प्रज्वलित अग्नि में डाले जाते हैं।)

हवन कुंड का अर्थ है हवन की अग्नि का निवास स्थान। हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के पश्चात इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है।

ऐसा माना जाता है कि यदि आपके आसपास किसी बुरी आत्मा इत्यादि का प्रभाव है तो हवन प्रक्रिया इससे आपको मुक्ति दिलाती है। शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन किया जाता है।

नवरात्र के पावन पर्व पर अष्टमी-नवमी तिथि को हवन करने का विशेष महत्व है अत: अगर आप घर पर ही सरल रीति से हवन करना चाहते है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान तरीके हवन करने की विधि। इस सरल हवन विधि द्वारा आप अपने पूरे परिवार के साथ यज्ञ-हवन करके नवरात्र पूजन को पूर्णता प्रदान कर सकते हैं।

हवन कुंड का आकार

प्राचीनकाल में कुंड चौकोर खोदे जाते थे। उनकी लंबाई, चौड़ाई समान होती थी। यह इसलिए कि उन दिनों भरपूर समिधाएं प्रयुक्त होती थीं। घी और सामग्री भी बहुत-बहुत होमी जाती थी, फलस्वरूप अग्नि की प्रचंडता भी अधिक रहती थी। उसे नियंत्रण में रखने के लिए भूमि के भीतर अधिक जगह रहना आवश्यक था। उस‍ स्थिति में चौकोर कुंड ही उपयुक्त थे। पर आज समिधा, घी, सामग्री सभी में अत्यधिक महंगाई के कारण किफायत करती पड़ती है।

ऐसी दशा में चौकोर कुंडों में थोड़ी ही अग्नि जल पाती है और वह ऊपर अच्‍छी तरह दिखाई भी नहीं पड़ती। ऊपर तक भरकर भी वे नहीं आते तो कुरूप लगते हैं। अतएव आज की स्थिति में कुंड इस प्रकार बनने चाहिए कि बाहर से चौकोर रहें। लंबाई-चौड़ाई, गहराई समान हो।

हवन के धुएं से प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। हवन के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा पाने का जिक्र ऋग्वेद में भी है।

हवन के लिए आम की लकड़ी, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पीपल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन की लकड़ी, तिल, जामुन की कोमल पत्ती, अश्वगंधा की जड़, तमाल यानी कपूर, लौंग, चावल, ब्राम्ही, मुलैठी की जड़, बहेड़ा का फल और हर्रे तथा घी, शकर जौ, तिल, गुगल, इलायची एवं अन्य वनस्पतियों का पूरा उपयोगी होता है।

हवन के लिए गाय के गोबर से बनी छोटी-छोटी कटोरियां या उपले घी में डुबोकर डाले जाते हैं। हवन से हर प्रकार के 94 प्रतिशत जीवाणुओं का नाश होता है, अत: घर की शुद्धि तथा सेहत के लिए प्रत्येक घर में हवन करना चाहिए। हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। नोट-हवन यज्ञ किसी कुशल गुरु के मार्गदर्शन में करना ही उचित है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!