ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
सामुदायिक बने शौचालयों में वर्षों से लटक रहा ताला व घास का जंगल खड़ा • प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ • सोनेलाल पटेल जयंती- अमित शाह के कार्यकाल में BJP को मिली अपार सफलता : अनुप्रिया पटेल • तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने पर मंथन, भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट • फरार चल रहे पर अपराधी कुर्की की उद्घोषणा जारी • जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • सामुदायिक बने शौचालयों में वर्षों से लटक रहा ताला व घास का जंगल खड़ा • प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ • सोनेलाल पटेल जयंती- अमित शाह के कार्यकाल में BJP को मिली अपार सफलता : अनुप्रिया पटेल • तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने पर मंथन, भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट • फरार चल रहे पर अपराधी कुर्की की उद्घोषणा जारी • जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" •
Uncategorized English

विवाहिता को दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी के मामले में पति ने किया समर्पण ,मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत

D

Dainik India News

• 7675 views
विवाहिता को दहेज प्रताड़ना व छेड़खानी के मामले में पति ने किया समर्पण ,मिली कोर्ट से अंतरिम जमानत

वाराणसी दैनिक इंडिया न्यूज़।वाराणसी। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पति को कोर्ट से राहत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) प्रवीण कुमार की अदालत ने भुल्लनपुर, मंडुआडीह निवासी आरोपित पति सतीश चंद्र राय को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, रोहित यादव व संदीप यादव ने पक्ष रखा अभियोजन पक्ष के अनुसार भुल्लनपुर, मंडुआडीह निवासिनी खुशबू राय ने मंडुआडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी शादी 25 जनवरी 2023 को भुल्लनपुर, मंडुआडीह निवासी आरोपित पति सतीश चंद्र राय के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल गई तो पति सतीश चंद्र राय, ससुर दरोगा राय व सास रेनू राय दहेज में उसके पिता के नाम पर शिवपुर में स्थित जमीन या दस लाख रुपए नगद की मांग को लेकर आएदिन मारते-पीटते व प्रताड़ित करते थे। इस दौरान उसका पति जबरदस्ती उसके साथ अनैतिक तरीके से शारीरिक संबंध भी बनाता और उसकी वीडियो भी बना लिया। जब उसने अपने सास से यह बात बताई तो उसने कहा कि ज्यादा नाटक दिखाओगी तो तुम्हारे ससुर भी ऐसा ही करेंगे। जब उसने इसकी शिकायत अपने पिता से की तो वे उसे डॉक्टर को दिखाने को कहकर वापस लेकर मायके आ गए और कुछ दिनों बाद 17 मई 2025 को जब वह अपने पिता के साथ वापस ससुराल पहुंची तो पति ससुर और सास उसके साथ मारपीट किए और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया, जिससे उसके कपड़े फट गए। बाद में उनलोगों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। बाद में उसे पता चला कि उसके पति ने नवंबर 2024 में रेवतीपुर, गाजीपुर निवासिनी रेनू राय से दूसरी शादी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में बुधवार को आरोपित ने अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत के लिए अर्जी दी थी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!