ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति गौ-तस्करी कर रहे एक आरोपियों को पुलिस ने रंगे हांथो पकड़ा सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री देश की टॉप 20 राजनीतिक खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति गौ-तस्करी कर रहे एक आरोपियों को पुलिस ने रंगे हांथो पकड़ा सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री देश की टॉप 20 राजनीतिक खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड
Uncategorized English

सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

4546 views

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदमों को जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां एक बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग का कार्य सतत जारी रखा जाए। सी0एम0 हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अन्तराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है। इसके लिए कोरोना वैक्सीनेशन में योगदान करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषप्रद है। इसे इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 844 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 1,647 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8,683 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 80 हजार 339 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 27 लाख 27 हजार 543 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
राज्य में गत दिवस तक 28 करोड़ 05 लाख 15 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 11 करोड़ 25 लाख 99 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार, लगभग 76.38 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 12 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 01 करोड़ 20 लाख 26 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 24 लाख 88 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 01 करोड़ 45 लाख 15 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी है। 21 लाख 11 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!