ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट: मुख्यमंत्री तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव" SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट: मुख्यमंत्री तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव" SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh
Highlights ब्रेकिंग English

लखनऊ के लालों का राष्ट्रीय परचम—लकी सिंह गौतम व तुषार कुमार ने एसजीएफआई में कांस्य पदक से बढ़ाया मान

D

Dainik India News

9250 views
लखनऊ के लालों का राष्ट्रीय परचम—लकी सिंह गौतम व तुषार कुमार ने एसजीएफआई में कांस्य पदक से बढ़ाया मान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित प्रयागराज स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के अंतर्गत पारंपरिक भारतीय युद्धकला कलारीपयट्टू की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस लखनऊ के उदीयमान खिलाड़ी लकी सिंह गौतम एवं तुषार कुमार ने लाठी युगल स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।


प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के मध्य केरल की टीम ने स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया, जबकि जम्मू-कश्मीर ने रजत पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के इन युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल उनकी साधना और अनुशासन का परिचायक है, बल्कि प्रदेश की खेल संस्कृति के सुदृढ़ होते आधार को भी रेखांकित करता है।

इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन के संयोजन में संपन्न इस भव्य आयोजन में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्गों में युद्धकला युक्तियाँ (यपट्टू), चुवाडुकल एकल स्पर्धा तथा लाठी युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ प्रतिभागी अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश टीम की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रांशी एवं शिवानी रावत ने भी अपने प्रारंभिक मुकाबलों में विजय प्राप्त कर पदक की प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है, जिससे प्रदेश को आगामी चरणों में और अधिक सफलता की आशा जागृत हुई है।


प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग को इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया जाना प्रदेश के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, टीम के प्रशिक्षक सोमेश कुमार एवं संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।


यह उपलब्धि केवल पदक तक सीमित नहीं, अपितु यह युवा शक्ति के आत्मविश्वास, परिश्रम और राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित करने के संकल्प का सजीव प्रतीक है। लखनऊ के इन खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और साधना के बल पर किसी भी लक्ष्य को साधा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!