ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
महिला से रिश्वत में कूलर और 6 हजार रुपये की मांग पर सिपाही निलंबित • तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, • तीन गुम मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, स्वामियों को सौंपे • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • केयर हेल्थ बीमा कम्पनी हर व्यक्ति को हेल्थ बीमा देना चाहती है : साहिल चड्ढा • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत • महिला से रिश्वत में कूलर और 6 हजार रुपये की मांग पर सिपाही निलंबित • तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, • तीन गुम मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, स्वामियों को सौंपे • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • केयर हेल्थ बीमा कम्पनी हर व्यक्ति को हेल्थ बीमा देना चाहती है : साहिल चड्ढा • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का लगाया आरोप, अधिकृत लैब से जांच की उठाई मांग

D

Dainik India News

• 12464 views
स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ | लखनऊ,प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर अब गंभीर प्रश्न खड़े होने लगे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया है कि जिन स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराई गई, वह परीक्षण ऐसी प्रयोगशाला में हुआ जो इस प्रकार के उन्नत स्मार्ट मीटरों की व्यापक एवं मानक आधारित जांच के लिए अधिकृत ही नहीं है।

परिषद के अनुसार विभिन्न कंपनियों के 24 स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के नमूने लेकर मध्यांचल की हाईटेक परीक्षण प्रयोगशाला में उनकी जांच शुरू कराई गई और उसी के आधार पर मीटरों की शुद्धता संबंधी अंतरिम रिपोर्ट तैयार की गई। किंतु जिस प्रयोगशाला में यह परीक्षण किया गया, वह केवल साधारण विद्युत मीटरों के मानकों की जांच के लिए मान्यता प्राप्त है।

परिषद ने स्पष्ट किया कि उक्त प्रयोगशाला मुख्य रूप से भारतीय मानक आईएस 14697 एवं आईएस 13779 के अंतर्गत आने वाले सामान्य मीटरों की जांच के लिए अधिकृत है, जबकि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लिए निर्धारित भारतीय मानक आईएस 16444 है। इस मानक के अनुरूप परीक्षण के लिए विशेष तकनीकी दक्षता एवं अधिकृत प्रयोगशाला की आवश्यकता होती है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ सामान्य पैरामीटरों की जांच साधारण प्रयोगशाला में संभव है, किंतु स्मार्ट मीटरों की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील तकनीकी जांच वहां नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों में विद्युत आवश्यकताओं, ऊर्जा खपत, रेडियो प्रौद्योगिकी, संचार क्षमता और कार्यात्मक दक्षता से जुड़े परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनके लिए मध्यांचल की प्रयोगशाला अधिकृत नहीं है।

परिषद ने पावर कॉरपोरेशन पर उपभोक्ताओं के हितों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की जांच केवल भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अधिकृत एवं मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से ही कराई जाए। परिषद का कहना है कि यदि परीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं मानक अनुरूप नहीं होगी, तो उपभोक्ताओं का विश्वास पूरी तरह प्रभावित होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बिलिंग, नेटवर्क समस्या, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी तथा संचार तंत्र की विफलता जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। ऐसे में परीक्षण प्रक्रिया पर उठे सवालों ने पूरे स्मार्ट मीटर अभियान की विश्वसनीयता पर गंभीर बहस खड़ी कर दी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!