ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल नें किया नेंडा ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण • आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • 3 महीने में 65 सौ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सीखा संस्कृत सम्भाषण • लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार • ब्लॉक दिवस में 16 शिकायतों में 3 शिकायतो का हुआ निस्तारण • जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल नें किया नेंडा ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण • आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • 3 महीने में 65 सौ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सीखा संस्कृत सम्भाषण • लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार • ब्लॉक दिवस में 16 शिकायतों में 3 शिकायतो का हुआ निस्तारण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

D

Dainik India News

• 6877 views
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बृजेश पाठक ने किया जनभागीदारी का आह्वान, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह होगा आकर्षण का केंद्र

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में होगा, जिसमें साहित्य, संस्कृति और समाज के विविध रंग एक साथ देखने को मिलेंगे।

न्यास के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि इस अवसर पर एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि सुरेंद्र शर्मा मुख्य आकर्षण रहेंगे, जो अटल जी के जीवन, विचारधारा और योगदान पर विशेष काव्य पाठ करेंगे।

पाठक ने यह भी कहा कि इस मंच के माध्यम से नवोदित और प्रतिभाशाली कवियों को भी अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी साहित्य के क्षेत्र में अपने कदम मजबूती से रख सके।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आमंत्रित अतिथियों को अटल जी की सुंदर स्मृति प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शहर के प्रमुख नागरिक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय विधायक, विधान परिषद सदस्य, संस्कृत भारती के प्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन शामिल होंगे।

न्यास के संयुक्त सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि अटल जी का संदेश हर घर तक पहुँच सके।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृजेश पाठक ने सभी से आग्रह किया कि जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि अटल जी के विचार और संदेश केवल स्मरण के लिए नहीं, बल्कि समाज में प्रेरणा और परिवर्तन के लिए जीवंत बनाए रखने की आवश्यकता है।

आयोजित होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, भूपेन्द्र चौधरी; संगठन महामंत्री भाजपा, धर्मपाल; राज्यसभा सांसद, डॉ. दिनेश शर्मा; पूर्व राज्यसभा सांसद, अशोक बाजपेई; वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेन्द्र सिंह; विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, राजेश्वर सिंह सहित ब्रजलाल, विजय मियां, राजय सेठ, सतीष सिंह, मुकेश शर्मा, रामचन्द्र प्रधान, अवनीश सिंह, उमेश द्विवेदी, ओ०पी० श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जयदेवी, रजनीश गुप्ता, अजनी श्रीवास्तव, नीरज सिंह, कमलेश मिश्र, सुषमा खर्कवाल, आनन्द द्विवेदी तथा सभी पार्षदगण एवं मण्डल अध्यक्ष भाजपा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!