ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न • गैर सरकारी सामाजिक संगठन CAAP की विमर्ष गौष्ठी जितेन्द्र प्रताप सिंह निदेशक के निवास पर सम्पन्न • पूजा-पाठ करते समय हो जाए कुछ गलती तो अंत में जरूर बोलें ये 1 मंत्र • आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा विधान भवन स्थित तैल चित्रों अनावरणराजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में किया जायेगा • लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ • अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न • गैर सरकारी सामाजिक संगठन CAAP की विमर्ष गौष्ठी जितेन्द्र प्रताप सिंह निदेशक के निवास पर सम्पन्न • पूजा-पाठ करते समय हो जाए कुछ गलती तो अंत में जरूर बोलें ये 1 मंत्र • आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा विधान भवन स्थित तैल चित्रों अनावरणराजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में किया जायेगा • लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ •
Uncategorized English

कानून व्यवस्था एवं गिरोह बंद माफियाओं पर कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संबंध संपन्न

D

Dainik India News

• 6381 views
कानून व्यवस्था एवं गिरोह बंद माफियाओं पर कार्रवाई के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संबंध संपन्न

मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित समस्त अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने के अपर पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद में कानून व्यवस्था एवं गिरोह बंद माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक मऊ को मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित समस्त अपराधियों की सूची समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर मजिस्ट्रेट मऊ को प्रभावी कार्रवाई करने हेतु उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायिक घोसी को प्रत्येक तहसील के उप निबंधक कार्यालय में जाकर उक्त गैंग एवं उनके सहयोगियों द्वारा क्रय गई अचल संपत्तियों का विस्तृत परीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को मुख्तार अंसारी गैंग एवं उनके सहयोगियों द्वारा नियम विरुद्ध ढंग से पास कराए गए भवनों के नक्शे का सम्यक परीक्षण करने एवं उनके गैंग से संबंधों के प्रत्येक स्तर की संलिप्तता की जांच कर, जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वर्तमान में मुख्तार अंसारी गैंग एवम् उनके सहयोगियों के अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस उपाधीक्षकों को अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में किए गए समस्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाहीयो का भौतिक सत्यापन थानाध्यक्षों से करा कर अपर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने उपस्थित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में मुख्तार अंसारी गैंग एवं उनके सहयोगियों द्वारा अर्जित की गई अवैध चल एवं अचल संपत्तियों पर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करें इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह,नगर मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट श्री धनंजय मिश्रा एवं एस.एच.ओ. कोतवाली श्री संजय त्रिपाठी मौजूद थे उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!