ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त आज ही के दिन 12 अप्रैल पवन सिंह चौहान के जीवन में क्यों है खास- जेपी सिंह स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष "अंतिम विदाई के आंसू: जब बलिया में फूट-फूटकर रोए थे चंद्रशेखर जी" घूसखोरी व दलाली पर सख्त हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार 22 मई 2023 से 4 जुलाई 2023 तक विकासखंड फतेहपुर मंडाव के समस्त ग्राम पंचायतों का होगा सोशल ऑडिट राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त आज ही के दिन 12 अप्रैल पवन सिंह चौहान के जीवन में क्यों है खास- जेपी सिंह स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष "अंतिम विदाई के आंसू: जब बलिया में फूट-फूटकर रोए थे चंद्रशेखर जी" घूसखोरी व दलाली पर सख्त हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार 22 मई 2023 से 4 जुलाई 2023 तक विकासखंड फतेहपुर मंडाव के समस्त ग्राम पंचायतों का होगा सोशल ऑडिट राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार English

घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ

B

Bhargav Bhargav

32 views
घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी फरियाद, समस्याओं का होगा निस्तारण पूरी होगी बीमारों के इलाज की आस

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

गोरखपुर, 23 सितंबर। किसी फरियादी के लिए इससे बड़ा संबल क्या हो सकता है जब उसकी समस्या खुद सूबे के मुखिया उससे रूबरू होकर सुन रहे हों और समाधान के प्रति दृढ़ निश्चय के साथ यह कहते हुए आश्वस्त कर रहे हों, 'घबराइए बिलुकल मत, 'मैं हूं ना।' शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हर बार की तरह न्याय, समस्या निस्तारण और बीमारों के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यही आत्मीय भाव था। उन्होंने फरियादों के गुणवत्तापूर्ण और सन्तुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया तो साथ ही गंभीर बीमारियों में इलाज संबंधी मदद को आए लोगों को यह यकीन दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं रुकेगा।

शुक्रवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए गोरखनाथ मंदिर से रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए करीब सवा दो सौ लोगों से मुलाकात की। इस बार जनता दर्शन का स्थान मंदिर परिसर में ही बदला हुआ था। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास सीएम योगी एक-एक करके पहुंचे। प्रार्थना पत्र लेते हुए उनकी समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश के साथ प्रार्थना पत्र सौंपे। पुलिस से संबंधित मामले निस्तारण के लिए एसएसपी के हवाले किए तो राजस्व व अन्य मामलों को जिलाधिकारी के। अन्य जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण के लिए उनके प्रार्थना पत्र सीएम ने एडीजी व कमिश्नर को सौंपे। कुछ फरियादियों की तरफ से अपराध संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद के लिए आए लोगों से सीएम योगी ने उनकी बीमारी और इलाज की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पूरी संवेदना और आत्मीयता से इस्टीमेट बनवाकर प्रशासन के मध्यम से भेजने को कहा। भरोसा दिया कि, सरकार इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि देगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रक्रियागत कार्यवाही को तेजी से पूरा कराएं ताकि पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित न हो। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएं काफी संख्या में अल्पसंख्यक समाज की महिलाएं भी पहुंची थी। उनमें से एक महिला ने बारिश में खपरैल का मकान गिर जाने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी को फरियाद सुनाने के बाद उनसे मिले आश्वासन से सभी संतुष्ट नजर आ रहे थे।

बच्चों को दुलार गिफ्ट किया चॉकलेट

जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दुलार आशीर्वाद और उनसे चॉकलेट का गिफ्ट मिला। एक बच्चे के साथ वह कुछ देर तक खेलते भी रहे और चॉकलेट थमाकर उसे शाबासी दी।

दर्शन-पूजन के बाद गोसेवा की मुख्यमंत्री ने
सीएम योगी ने जनता दर्शन में आने के पूर्व गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे जहां उन्होंने गोवंश को दुलारते हुए उनकी सेवा की। कुछ गायों को नाम से बुलाया तो वह भाव विह्वल होकर उनके पास आ गईं। सीएम ने उनका माथा सहलाते हुए उन्हें गुड़ आदि खिलाया और वापस जाने को कहा। सीएम के इतना कहते ही गाय और गोवंश गोशाला के अपने निर्धारित स्थान को चले गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!