ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • संस्कृतभारती द्वारा गीता जयंती के अवसर पर उल्लासपूर्ण आयोजन - जे पी सिंह • जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की • रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • संस्कृतभारती द्वारा गीता जयंती के अवसर पर उल्लासपूर्ण आयोजन - जे पी सिंह • जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की • रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं •
Uncategorized English

जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

D

Dainik India News

• 6143 views
जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया राज्यभर में सजीव प्रसारण

निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिला सपनों का मंच

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास चौहान ने जनपद की 48 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 2438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 13 पद फार्मासिस्ट के रहे। शेष 2425 पदों पर मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति की गई। राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह लखनऊ में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और प्रदेश के सभी जनपदों में इसका सीधा प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अवसर और सपनों का मंच देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2017 से पहले चयन प्रक्रियाएँ भेदभाव और पक्षपात से ग्रसित थीं, जिससे उत्तर प्रदेश को "बीमारू राज्य" की संज्ञा मिली थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने पारदर्शी व निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को लागू किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज सबसे पिछड़े जिलों के अभ्यर्थी भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि बीते आठ वर्षों में लगभग 40 हजार बेटियाँ पुलिस विभाग में भर्ती हुई हैं और बेसिक शिक्षा विभाग में 1,56,000 शिक्षकों की नियुक्ति में भी बड़ी संख्या में बेटियाँ चयनित हुईं।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक रामविलास चौहान ने नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थिनियों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि योग्यता आधारित चयन ही वर्तमान सरकार की पहचान है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, समस्त सीडीपीओ और नव नियुक्त मुख्य सेविकाएँ उपस्थित रहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!