ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न • लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार • श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न • मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न • लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार • श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न • मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमि पूजन • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया •
Uncategorized English

संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार

D

Dainik India News

• 8130 views
संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में संस्थागत प्रसव एवं जननी सुरक्षा योजना की वित्तीय एवं भौतिक कार्यक्रम की तुलनात्मक समीक्षा, आशा भुगतान, टीकाकरण, परिवार कल्याण, मातृ मृत्यु, जननी शिशु सुरक्षा, एन0टी0ई0पी0, एन0एल0ई0पी0, आयुष्मान भारत योजना, पी0एम0वी0वाई0, पी0एम0 एस0एम0ए0 की रिपोर्ट, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पी0पी0पी0 परियोजना की रिपोर्ट, आर0बी0एस0के0 रिपोर्ट, 102 एवं 108 एंबुलेंस की रिपोर्ट, निर्माण कार्यों की वित्तीय भौतिक प्रगति रिपोर्ट, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की रिपोर्ट आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि जनपद में एक हजार के सापेक्ष जिन 621 टी0वी0 मरीजों के देखरेख हेतु उन्हें गोद लिया गया है,उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए किन-किन दवाओं, पोषक तत्वों की आवश्यकता है उसे विशेष ध्यान दें, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन सी0एस0सी0, पी0एस0सी0 के अंतर्गत प्रसव की स्थिति ठीक नहीं है वह सुधार लाएं अन्यथा अगली बैठक में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0एन0 दुबे ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए जिन आवश्यकताओं की जरूरत हो सी0एम0ओ0 कार्यालय से प्राप्त कर लें अन्यथा जांच के दौरान कमी पाई जाती है तो किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला एवं पुरुष जिला चिकित्सालय, जनपदीय यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, अन्य विकासशील सहयोगी के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के जनपदीय कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित डॉक्टर उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!