ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अमर बनाने का प्रयास: 'अटल के राम' कार्यक्रम की भव्य शुरुआत दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda भारत स्काउट एवं गाइड की त्रिदिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन
Uncategorized English

हरदोई में पेड़ों की अवैध कटान, पर्यावरण पर मंडराता खतरा और अधिकारियों की मिलीभगत

D

Dainik India News

34 views
हरदोई में पेड़ों की अवैध कटान, पर्यावरण पर मंडराता खतरा और अधिकारियों की मिलीभगत

दैनिक इंडिया न्यूज़, 31 Aug2024,हरदोई: थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकाहा में हाल ही में आम और नीम के पेड़ों की अवैध कटान का गंभीर मामला सामने आया है। ठेकेदार द्वारा 35 से 50 पेड़ों की कटान की गई, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे सरकारी अभियानों के बिल्कुल विपरीत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और प्रदेश को ऑक्सीजन समृद्ध बनाना है। लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही और चंद पैसों के लालच में यह अभियान असफल होता नजर आ रहा है।

इस साल की गर्मियों में प्रदेश में हीट स्ट्रोक की वजह से अचानक कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके घरों में लगे एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लोगों को शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़े, और यह साफ है कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी इस स्थिति को और भी गंभीर बना रही है।

जब मीडिया ने इस अवैध कटान के बारे में वन विभाग के रेंजर से सवाल किया, तो उन्होंने उद्यान विभाग को इसकी अनुमति देने का जिम्मेदार ठहराया। लेकिन जब उद्यान विभाग से बात की गई, तो उन्होंने रेंजर के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह कटान उनके फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर की गई है। पहले उन्होंने अपने कार्यालय के किसी क्लर्क पर संदेह जताया, लेकिन बाद में साफ किया कि उनके ऑफिस का कोई भी कर्मचारी इसमें शामिल नहीं है। यह स्थिति अधिकारियों की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की प्रवृत्ति और उनकी लापरवाही को दर्शाती है, जो आने वाले समय में और भी गंभीर पर्यावरणीय संकट का कारण बन सकती है।

पेड़ों की कटान का सीधा असर पर्यावरण पर पड़ता है। पेड़ों की कमी से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी आती है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियां, जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और यहां तक कि हृदय रोग भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, तापमान में वृद्धि और वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है, जिससे जनजीवन और भी कठिन हो जाता है।

एक तरफ जहां सरकार प्रदेशभर में पेड़ लगाने के अभियान को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरदोई प्रशासन पेड़ों की अवैध कटान में लिप्त नजर आ रहा है। सवाल उठता है कि क्या कुछ पैसों के लालच में पर्यावरण के साथ ऐसा खिलवाड़ किया जाना उचित है? जिस तरह से प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चलाना चाहते हैं, क्या अधिकारी उनके नेतृत्व को समझते नहीं हैं या समझना नहीं चाहते? यह सवाल भी अहम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों को विफल कर सकती हैं। ऐसे में, मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों को उनके गलत कार्यों के लिए सजा दिलाएंगे। जनता इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!