ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
Is there a deliberate neglect in advancement of social status of individuals belonging to the upper castes? • गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश • बिहार में NDA की जीत पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएँ • रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं • भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह • किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण • Is there a deliberate neglect in advancement of social status of individuals belonging to the upper castes? • गुंडा, गोवध और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, 18 और अपराधियों को थानों में हाजिरी के आदेश • बिहार में NDA की जीत पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएँ • रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं • भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह • किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण •
Uncategorized English

जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6512 views

कार्यों में लापरवाही करने पर सी0डी0पी0ओ0 नगर क्षेत्र का वेतन रोकने के दिए निर्देश

 दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति/जिला कवर्जेन्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी से एक माह में कुपोषित एवं अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों के बारे में जानकारी ली। जानकारी के दौरान 62 बच्चे ऐसे पाए गए जो कुपोषित श्रेणी से अति कुपोषित श्रेणी में चले गए थे, जिनमें से मात्र 12 बच्चों को एन0आर0सी0 में भर्ती कराया गया था। कुपोषित से अति कुपोषित श्रेणी में पहुंचे बच्चों के बारे में सी0डी0पी0ओ0 नगर क्षेत्र रंजीत कुमार, जिनके पास रानीपुर ब्लाक का भी अतिरिक्त प्रभार है,का कारण नहीं बता पाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए, साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सी0डी0पी0ओ0 को निर्देश दिए कि स्थलीय निरीक्षण के उपरांत सही डाटा के साथ ही बैठक में उपस्थित हो। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आर0बी0एस0के0 टीमों द्वारा ब्लाको में स्थित स्कूलों का भ्रमण कर सभी बच्चों की जांच एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए रिपोर्टों के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही समस्त सी0डी0पी0ओ0 से भी आर0बी0एस0के0 टीमों द्वारा अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आर0बी0एस0के0 टीमों द्वारा किए गए कार्यों की जो भी जानकारियां बैठक के दौरान उपलब्ध कराई गई हैं, उनकी जांच कर यथाशीघ्र रिपोर्ट दें। आर0बी0एस0के0 टीमों का पूरे साल का माइक्रो प्लान क्या होता है, इसके बारे में भी पूरी डिटेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराने को कहा।इस माह में मात्र 12 अति कुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 में भर्ती होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अति कुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 में भर्ती कराने का प्रयास करें, जिससे शीघ्र ही वे बच्चे सामान्य श्रेणी में आ जाएं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक स्तरीय एवं ग्रामीण स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर ही निवास करें,इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें।कहीं से भी अगर शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!