ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन • जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न • लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन • जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न • लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा •
Uncategorized English

पूर्वदशम व दशमोत्तर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी

D

Dainik India News

• 5697 views

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । राज्य सरकार पोषित पूर्वदशम व दशमोत्तर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के सभी नवीनीकरण छात्रो को इस वर्ष 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति दिए जाने का निर्देश माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है परंतु योजना की समीक्षा किए जाने पर या ज्ञात हुआ कि नवीनीकरण के लिए पात्र छात्रों में से मात्र 10% छात्र-छात्राओं द्वारा ही अभी तक आवेदन किया गया है। जिस कारण जनपद के सभी नवीनीकरण के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ 2 अक्टूबर को नहीं मिल पाएगा। दूसरी तरफ यह देख भी देखा जा रहा है कि जिन छात्र छात्राओं के द्वारा आवेदन कर भी दिया गया है उनके आवेदन को संस्थानों द्वारा अपनी लॉगिन से अग्रसारित नहीं किया जा रहा है जिस कारण 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण दिवस में छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाना संभव नहीं हो पाएगा। निदेशालय व शासन स्तर से इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जा रही है और जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 17 सितंबर को सभी शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना में तेजी से आवेदन व अग्रसारण के निर्देश दिये गए है। इसके उपरांत भी योजना की प्रगति दयनीय है और 2 अक्टूबर को सभी नवीनीकरण छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। अतः जनपद के पूर्वदशम व दशमोत्तर कक्षाओ में पढ़ रहे सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को अवगत कराया जाता है कि 2 अक्टूबर को अपने खाते में छात्रवृत्ति अंतरण का लाभ प्राप्त करने के लिए कृपया आज ही राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करें। जनपद के सभी शिक्षण संस्थान को भी अवगत कराया जाता है कि तत्काल अभियान चलाकर अपनी संस्था के नवीनीकरण के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें, साथ ही अपनी लॉगिन से प्रतीदिन तीन बार पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन को अग्रसारित करें। संस्थाओ की लापरवाही से यदि कोई पात्र छात्र छात्रा 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण से वंचित होगा तो इस स्तर से उत्तरदाई निर्धारण करते हुए समक्ष स्तर पर कार्रवाई हेतु संस्तुति की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!