ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप • आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान • यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड • क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • मुख्यमंत्री ने जनपद सुलतानपुर में 271 करोड़ रु का सौगात दिया • गुप्त नवरात्री मे चतुर्थ दिवस माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि • मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम • हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप • आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान • यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड • क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? • मुख्यमंत्री ने जनपद सुलतानपुर में 271 करोड़ रु का सौगात दिया • गुप्त नवरात्री मे चतुर्थ दिवस माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि • मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम •
Uncategorized English

प्रोजेक्ट अमृत के तहत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' का संदेश

D

Dainik India News

• 6369 views
प्रोजेक्ट अमृत के तहत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' का संदेश

प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक - बाबा हरदेव सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,एटा, 23 फरवरी 2025: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ आगरा रोड स्थित हजारा नहर पर किया गया। इस अवसर पर निरंकारी भक्तों में स्वच्छता के प्रति गहरी जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।

मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि यह परियोजना बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर चलाई जा रही है। समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर इसे स्वंयसेवकों के सहयोग से एक साथ आयोजित किया गया। एटा में भी निरंकारी भक्तों एवं सेवकों ने इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लिया और सफाई कार्य में योगदान दिया।

संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में इस वर्ष ‘प्रोजेक्ट अमृत’ को ‘आओ संवारे, यमुना किनारे’ के संदेश के साथ एक जन-जागृति अभियान का रूप दिया गया। इस पहल के तहत निरंकारी भक्तों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन', 'जल बचाओ - कल बचाओ', 'प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं' और 'प्रदूषित पानी - हमारी हानि' जैसे संदेश दिए।

निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में जहां ब्रह्मज्ञान के माध्यम से समस्त संसार को मानवता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है, वहीं इसकी सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज कल्याण के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें सफाई अभियान, जल संरक्षण, प्राकृतिक आपदा राहत, सिलाई-कढ़ाई केंद्र, वृक्षारोपण, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्य शामिल हैं। इन प्रयासों से समाज को एक सुंदर और समृद्ध भविष्य की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!