ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार • ब्रह्मोस फैसिलिटी से उभरेगा नया उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनेगा ‘मिसाइल सिटी • राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ • ट्रक में लदा (लगभग 18 लाख रूपये कीमती) 01 कुन्तल 83 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तश्कर गिरफ्तार • हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश • सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन • उत्तर प्रदेश : नौजवान इस देश का वर्तमान और भविष्य - मा० विधानसभा अध्यक्ष • मौनी अमावस्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, कुंभ हादसे पर जताया शोक • मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार • ब्रह्मोस फैसिलिटी से उभरेगा नया उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनेगा ‘मिसाइल सिटी • राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ • ट्रक में लदा (लगभग 18 लाख रूपये कीमती) 01 कुन्तल 83 किलो अवैध गांजा बरामद, एक तश्कर गिरफ्तार • हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश • सहारा हॉस्पिटल में आजन्म घुमी व मुड़ी हुई आंत की जटिल सर्जरी से बच्चे को मिला नया जीवन • उत्तर प्रदेश : नौजवान इस देश का वर्तमान और भविष्य - मा० विधानसभा अध्यक्ष • मौनी अमावस्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, कुंभ हादसे पर जताया शोक •
Uncategorized English

गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक

D

Dainik India News

• 12714 views
गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक

अवध बोनसाई एसोसिएशन की कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

दैनिक इंडियन न्यूज़ लखनऊ से उदय राज की खास रिपोर्ट

अवध बोनसाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बोनसाई कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। बोनसाई विशेषज्ञ फहद मलिक ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को बोनसाई की कटिंग और वायरिंग की बारीकियों से परिचित कराया और असली बोनसाई की पहचान बताई। उन्होंने कैजुरीना, जंगल जलेबी, मैक्सवेल, और फाइकस जैसे पौधों पर डिमॉन्स्ट्रेशन कर पेड़ों को सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महानगर स्थित होटल गोल्डन एप्पल में आयोजित इस कार्यशाला में फहद मलिक ने बताया कि जयपुर में रहते हुए उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर बोनसाई का विकास किया। यह कला उन्हें उनके माता-पिता से विरासत में मिली, जो स्वयं प्रकृति प्रेमी थे। बचपन से ही पौधों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्होंने यह कला सीखी। उन्होंने कहा, "बोनसाई में मेरा ज्ञान अनुभव से आया है, न कि किताबी ज्ञान से। इसी कारण यह असली बोनसाई कला है।"

कार्यशाला के दौरान फहद मलिक ने कहा कि लखनऊ बोनसाई एसोसिएशन के कई कार्य उत्कृष्ट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बोनसाई कला को गहराई से समझने और अपनी कला को और भी निखारने की लगन दिखाई। इसी कारण अवध बोनसाई एसोसिएशन आज देश की प्रमुख बोनसाई संस्थाओं में से एक है। उन्होंने बोनसाई के पौधों की कटाई-छंटाई के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बेडौल पौधों को संवारने के लिए छंटाई आवश्यक है और पौधे के कुछ भागों को हटाने से उसकी बेहतर वृद्धि होती है।

अवध बोनसाई एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनू प्रकाश ने कहा कि यह वर्कशॉप बहुत सफल रही और इसके माध्यम से सभी ने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बोनसाई कला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, और हम आगे भी ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करते रहेंगे।

इस मौके पर अवध बोनसाई एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रकाश, चीफ टेक्निकल एडवाइजर केके अरोड़ा, और प्रमुख सदस्य पद्मा सिंह, बीनू कलसी, अलका मैगन, रमा मैगन, सुमन अग्रवाल, प्रीति सिंह, विधि भार्गव, प्रियांशी, राधिका सूद, शैली चौधरी, शाश्वत पाठक आदि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!