ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी तिरंगामय हुआ मऊ, राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच शिक्षा विभाग की भव्य रैली कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं:केंद्र सरकार भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी तिरंगामय हुआ मऊ, राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच शिक्षा विभाग की भव्य रैली कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं:केंद्र सरकार भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5310 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

बड़े रेस्टोरेंट एवं ढाबो तथा स्कूलों के आसपास अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति तथा सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले माह में की गई कार्यवाहीयों की विस्तृत जानकारी ली। अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि स्कूलों के आसपास छापेमारी कर 7 नमूने लिए गए,जिसमें प्रथम दृष्टया 3 नमूनों में मिलावट की शिकायत पाई गई। क्षेत्र विशेष में पिछले माह दूध के तीन नमूनों के असुरक्षित पाए जाने पर उस क्षेत्र में पुनः छापेमारी कर 7 नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि अगस्त माह में कुल 24 छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसके तहत 31 नमूने लिए गए। अगस्त माह में कुल 29 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है,जिसमें से 16 मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इस दौरान 23 लोगों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में अभियोग पंजीकृत कराए गए। साथ ही मा.न्यायालयों द्वारा 14 मामलों में निर्णय देते हुए 76 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नवोदय विद्यालय, शहर स्थित प्रमुख स्कूलों के आसपास छापेमारी की कार्रवाई बढ़ाने के साथ ही शहर में बने नए बड़े रेस्टोरेंट्स की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।उन्होंने आगामी त्योहारों दशहरा एवं दीपावली के दृष्टिगत इस माह छापेमारी अभियान चलाकर अधिक से अधिक नमूने एकत्र कर उसकी जांच कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों एवं उसके आसपास बिकने वाले छोटे-मोटे दुकानों एवं आइसक्रीम आदि की भी नियमित जांच करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों पर नियमित निरीक्षण करते रहने को भी कहा। उन्होंने अनियमितता पाए जाने पर संबंधितो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
सेवायोजन विभाग की समीक्षा के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर कुल 31862 पंजीकरण हुआ है।1 अप्रैल 2022 से 31 अगस्त तक कुल 18 रोजगार मेलों के आयोजन में अब तक कुल 635 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सेवा मित्र व्यवस्था के तहत सेवा प्रदाता, कुशल कामगार एवम् सर्विस बुकिंग में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति के सदस्य एवं जिला सेवायोजन अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!